फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माहिरा की मां ने रश्मि की मां से मांगी माफी, सिद्धार्थ के गोवा वाले बयान से मचा था बवाल

Sun, 12 Jan 2020 08:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 12 Jan 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma mother apologises to Rashami Desai mother for bedroom joke
mahira sharma, Rashami Desai - फोटो : amar ujala

रियलिटी शो बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच बीते दिनों काफी झगड़ा देखने को मिला था। यहां तक कि इन दोनों ने बिग बॉस के घर में एक-दूसरे की निजी जिंदगी के बारे में भी राज खोले। अब शो में ये दोनों एक-दूसरे से हमेशा बात करने से बचते हैं। वहीं हाल ही में माहिरा की मां सानिया शर्मा ने रश्मि देसाई के बारे में ऐसी बात बोल दी थी कि उसकी काफी चर्चा हुई। इतना ही नहीं रश्मि की मां को सानिया शर्मा की बातों पर गुस्सा आया। जिस पर अब उन्होंने रश्मि की मां से माफी मांगी है। 

Bigg Boss 13 Mahira Sharma mother apologises to Rashami Desai mother for bedroom joke
Mahira Sharma - फोटो : social media

दरअसल बीते दिनों वीकेंड का वार मेें सिद्धार्थ शुक्ला ने सलमान खान के सामने ही रश्मि को बोला था, 'अभी बताऊं मैं, मेरे पीछे गोवा तक आ गई थी।' ये बात सुन रश्मि देसाई बिल्कुल शांत पड़ी जाती हैं। इसके बाद माहिरा की मां सानिया शर्मा ने रश्मि के शांत रहने पर एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने टेलीचक्कर को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'रश्मि ने सोचा होगा कि सिद्धार्थ गोवा तक पहुंच गया है तो उसे बेडरूम तक पहुंचने में टाइम नहीं लगेगा। इसलिए वो चुप हो गई होंगी।'

Bigg Boss 13 Mahira Sharma mother apologises to Rashami Desai mother for bedroom joke
rashami desai - फोटो : social media

सानिया शर्मा के इस बयान पर रश्मि की मां रसीला देसाई भड़क उठीं। रसीला ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, 'एक महिला होकर किसी दूसरी महिला के बारे में वो ऐसा कैसे बोल सकती हैं। उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। ये बात सुनकर मेरा खून खौल उठा'। अब इस मामले में सानिया शर्मा ने रसीला देसाई से माफी मांगी है। पिंकविला की खबर के अनुसार सानिया शर्मा ने कहा कि, 'बेडरूम कहने का मतलब गलती तरीके से नहीं था। अगर रश्मि देसाई की मां को बुरा लगा है तो मैं उनसे माफी मांगती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma mother apologises to Rashami Desai mother for bedroom joke
bigg boss 13 - फोटो : voot

बात करें बिग बॉस के हालिया खेल की तो बिग बॉस 13 में बीता हफ्ता घर के कई सदस्यों के बीच मारपीट और रुठना मनाना चलता रहा। इस दौरान किसी को चप्पल से मारा गया तो किसी को थप्पड़ मारे गए। कंटेस्टेंट की इन हरकतों को देख सलमान खान भड़क उठे हैं। एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमें घरवालों को एक वीडियो दिखाया जाता है। पहले तो शहनाज सिद्धार्थ को कई थप्पड़ मारती हुईं दिखीं। वीडियो के दूसरे सीन में शहनाज जमीन पर होती हैं और सिद्धार्थ उनका दोनों हाथ पकड़कर कहते हैं कि उनके साथ बदतमीजी ना करें। बीते दिनों जब एपिसोड के दौरान ये सीन दिखाया गया था तो सोशल मीडिया पर काफी तीखी प्रतिक्रिया आई थी और सिद्धार्थ पर सवाल खड़े हुए थे। सलमान इसका भी जिक्र करते नजर आए।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma mother apologises to Rashami Desai mother for bedroom joke
bigg boss 13 - फोटो : voot

सलमान सबसे पहले सिद्धार्थ से पूछते हैं कि 'ये देखकर अभी आपको क्या लग रहा है?' इस पर सिद्धार्थ कहते हैं, 'हंसी आ रही है मुझको अभी तो।' आगे सलमान कहते हैं कि 'ये हंसने वाली बात नहीं है। आपने उसके साथ जो किया है बाहर लोगों ने किसी और तरह से इसे लिया है।' आगे सलमान शहनाज पर भड़कते हुए नजर आए। सलमान कहते हैं कि 'ये शहनाज को हुआ क्या है?' यहां सलमान ने शहनाज की उन हरकतों पर सवाल उठाए हैं जब वो खुद को ही मार रही होती हैं। सलमान कहते हैं कि 'पागल है क्या है वो? वो इस तरह क्यों कर रही है? इज्जत रास नहीं आ रही है क्या? बहक गई है। उसे लगता है कि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद वो कटरीना कैफ बन जाएगी। आपने कभी कटरीना को ऐसा करते हुए देखा है?' घरवालों की क्लास लेते हुए सलमान कहते हैं कि 'चप्पल से मारा है, थप्पड़ मारा है, गालियां बकी हैं। ये टीवी शो नहीं है ये रियलिटी शो है।' यहां सलमान विशाल और मधुरिमा के बीच हुए झगड़े का जिक्र भी करेंगे जब मधुरिमा ने विशाल को चप्पल से मारा था।

पढ़ें: माहिरा की मां ने रश्मि के 'बेडरूम' की बात उठाई तो भड़कीं रश्मि की मां, कहा- 'मेरा खून खौल रहा है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed