बिग बॉस के घर से निकलने के बाद माहिरा शर्मा के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। बिग बॉस के फिनाले में माहिरा ने जो ड्रेस पहनी थी वो आलिया भट्ट की आइफा में पहनी ड्रेस की तरह ही थी। लोगों ने इस बात पर माहिरा को खूब ट्रोल किया। लेकिन अब माहिरा एक बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं।
फर्जी अवॉर्ड पर माहिरा शर्मा को मिली चेतावनी, दो दिन में माफी मांगो वरना...
दरअसल हाल ही में मुंबई में दादासाहेब फालके इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2020 का आयोजन हुआ। इस समारोह में बॉलीवुड और टेलीविजन की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। बताया गया कि इस दौरान माहिरा शर्मा को दादा साहेब फालके इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फैशनेबल कंटेस्टेंट 2020 का अवॉर्ड मिला। उन्हें 'मोस्ट फैशनेबल कंटेस्टेंट ऑफ बिग बॉस 13' के लिए यह सम्मान दिया गया।
माहिरा की अवॉर्ड वाली एक तस्वीर भी वायरल हुई, जिसमें वह शील्ड को पकड़े दिखीं। हालांकि तस्वीर में उनका चेहरा दिखाई नहीं दिया। लेकिन अब दादा साहेब फालके इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड (DPIFF) की टीम ने कहा है कि उन्होंने माहिरा शर्मा को कोई सर्टिफिकेट नहीं दिया है। ये सरासर झूठ है।
DPIFF ने माहिरा शर्मा से दो दिन के अंदर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा है। टीम ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर वे ऐसा नहीं करती हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
View this post on Instagram
A post shared by DADASAHEB PHALKE AWARDS -DPIFF (@dpiff_official) on
बता दें कि बिग बॉस के घर में माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। कई लोगों ने इसे रिश्ते का नाम दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में माहिरा ने अपने बारे में बताया था। माहिरा ने पारस और अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा था- 'पारस मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और वह हमेशा एक दोस्त ही रहेगा जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वह इस समय एक शो 'मुझसे शादी करोगे' कर रहे हैं। मैं अपने दोस्त की शादी में जरूर नाचूंगी। हालांकि घर में हमारी बॉन्डिंग को देखने के बाद लोग सोच रहे थे कि हमारे बीच कुछ चल रहा है। ऐसा कुछ नहीं है वो मेरा सिर्फ दोस्त है।'
दिव्या भारती की मौत के बाद घटी थी डरा देने वाली घटना, मां ने कहा था- 'वो मेरे सपने में...'