अपने देह की थिरकन से सबको दीवाना बनाने वाले महाराष्ट्र में डोम्बिवली के रहने वाले रूपेश बाणे ने रियलिटी शो 'डांस प्लस 5' जीत लिया है। अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए रूपेश ने कहा कि इस जीत ने उनकी मां का सपना पूरा कर दिया है। जीत के तौर पर रूपेश को एक ट्रॉफी और 15 लाख रुपये मिले हैं।
2 of 5
Rupesh Bane
- फोटो : social media
रूपेश बाणे कहते हैं, 'जैसे सभी मांएं अपने बच्चे को स्कूल भेजने के लिए खूब पीटती हैं वैसे ही मेरी मां ने मेरी नृत्य सीखने के लिए पिटाई की है। फिर मुझे भी इसमें मजा आने लगा, तो फिर मैंने इसे ही अपना पेशा बनाने की ठान ली।' डीआईडी लिटिल मास्टर का ऑडिशन पार नहीं कर पाए रूपेश इससे पहले भी डांस प्लस में तीन बार हिस्सा ले चुके हैं लेकिन तीसरे पड़ाव तक आकर बाहर हो गए।
3 of 5
Rupesh Bane
- फोटो : social media
रूपेश को लोग 'टी शर्ट बॉय' के नाम से भी जानते हैं। रूपेश कहते, 'मेरे पास एक लंबी सी टी शर्ट थी जिसे मैंने घर की सफाई करते वक्त पहन रखा था। संगीत सुनकर सफाई करते हुए टी शर्ट के साथ मेरे कुछ डांस स्टेप्स बन गए। मैंने एक मुकाबले में पहली बार अपनी टी शर्ट पहन डांस किया जो लोगों को पसंद आया। इसके बाद तो मैं हर जगह अपने इस हुनर का इस्तेमाल करने लगा। इस बार डांस प्लस में भी मैंने ये पैंतरा आजमाया और सफल हो गया।'
4 of 5
rupesh bane
- फोटो : amar ujala
पिता के गुजर जाने के बाद रुपेश ने बहुत गरीबी में वक्त गुजारा है। वह बताते हैं, 'मेरी मां कपड़े सिलने का काम करती थी और हम तीनों भाई मिलकर अगरबत्तियां बेचते थे, अखबार बांटते थे। मेरी मां ने कैसे भी करके हमें पढ़ाया, और इस काबिल बनाया कि हम आगे चलकर अपना कुछ कर सकें। मेरे बड़े भाई ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर नौकरी पाई।'
5 of 5
Rupesh Bane
- फोटो : social media
'मैं सबसे छोटा था, इसलिए मैंने अपने डांस पर ही ध्यान दिया' शो में धर्मेश येलांडे रूपेश के प्रशिक्षक रहे। वह खुद भी कमाल के डांसर हैं। रूपेश कहते हैं, 'सर ने मुझसे कहा है कि कभी भी जरूरत हो तो मुझे फोन करना। वैसे भी हम लोग आगे भी मिलते रहेंगे।'
इन 10 किरदारों से मधुबाला को मिला 'वीनस क्वीन' का खिताब, खूबसूरती में अब तक कोई नहीं है टक्कर में