अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हर दिन कई ट्विस्ट देखने मिलते हैं। शो के अंदर कुछ नए कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है। दूसरी ओर शो के अंदर कुछ प्रेम कहानियां भी देखने को मिल रही है। सोमवार को बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस टास्क को जीतने के लिए शो की कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ फर्जी झगड़ा किया। इस झगड़े के दौरान मधुरिमा तुली ने विशाल पर निजी टिप्पणी की और भला-बुरा भी सुनाया।
Bigg Boss 13: टास्क जीतने के लिए हद पार कर गईं ये कंटेस्टेंट, फर्जी झगड़ा करने के बाद किया KISS
विशाल के लिए भद्दे शब्द
दरअसल, सोमवार को प्रसारित हुए बिग बॉस के शो में मधुरिमा तुली अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ बुरी तरह से बहस करती नजर आईं। शो में मधुरिमा विशाल से कहती हैं कि मैं यहां आई हुई हूं तो सहजता महसूस नहीं करवा सकते तो कम से कम असहज तो महसूस मत करवाओ। इसके बाद वह विशाल के लिए भद्दे शब्द का भी इस्तेमाल करती है। जिस पर विशाल कहते हैं कि आप मुझे सबके सामने गालियां दे रही हैं।
तुमने मेरी बेइज्जती की
मधुरिमा तुली शो में आगे कहती हैं कि मैं तुम्हें नजरअंदाज ही कर रही थी। जिस पर विशाल बोलते हैं कि अगर तुम्हें नजरअंदाज करना होता तो तुम इस शो में नहीं आती। इसके बाद मधुरिमा तुली गुस्से में कहती हैं कि क्यों नहीं आती ये तुम्हारा शो है, क्या तुम्हारे बाप का शो है। तुम बहुत झूठे हो। वहीं विशाल भी गुस्से में बोलते हैं कि तुम मेरे लिए किसी भी लायक नहीं हो। तुमने मेरी बहुत बार बेइज्जती की। इस पर मधुरिमा बोलती हैं कि तुमने मेरी इससे भी ज्यादा बेइज्जती की है। तुम पागल हो अंधे हो। तेज से चीखते हुए मधुरिमा तुली विशाल को चुप रहने के लिए बोलती हैं। ये सभी बातें मधुरिमा तुली ने विशाल सिंह को टास्क जीतने के लिए फर्जी लड़ाई करते हुए कहीं।
रोमांटिक किस
मधुरिमा तुली और विशाल सिंह के इस झगड़े को इसलिए फर्जी कहा जा रहा है क्योंकि शो में झगड़ा करने के बाद एक-दूसरे से माफी मांगते हैं। साथ ही विशाल मधुरिमा से कहते भी हैं कि वह उन्हें टास्क जीताने में उनका साथ दे रहे थे। इतना ही नहीं कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आज प्रसारित होने वाले शो से जुड़ा एक प्रोमो साझा किया है। प्रोमो में विशाल और मधुरिमा एक-दूसरे से रोमांटिक अंदाज में किस करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो वायरल हो रहा है।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
सिद्धार्थ शुक्ला के साथ सीक्रेटरूम पर पारस छापड़ा
आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में इस हफ्ते बड़े फेर-बदल होने वाले हैं। पहले से ही घर में काफी टि्वस्ट एंड एर्न देखने को मिले हैं। अब बिग बॉस में सीजन 11 के फाइनलिस्ट रह चुके विकास गुप्ता की भी घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। वहीं सोमवार को बिग बॉस के घर से सिद्धार्थ शुक्ला बाहर चले हैं। वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ सीक्रेट रूम पर पारस छापड़ा के साथ बिग बॉस के घर में मौजूद अन्य सभी सदस्यों का खेल देख रहे हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 13: कैप्टेंसी टास्क में विकास ने पलटा खेल, भड़के आसिम बोले- 'रश्मि हाथ टूटा है मुंह नहीं'