फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: टास्क जीतने के लिए हद पार कर गईं ये कंटेस्टेंट, फर्जी झगड़ा करने के बाद किया KISS

Tue, 10 Dec 2019 05:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 10 Dec 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Madhurima Tuli kiss Vishal Singh after fight with him in nomination task
Vishal Singh, Madhurima Tuli - फोटो : social media

अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हर दिन कई ट्विस्ट देखने मिलते हैं। शो के अंदर कुछ नए कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है। दूसरी ओर शो के अंदर कुछ प्रेम कहानियां भी देखने को मिल रही है। सोमवार को बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस टास्क को जीतने के लिए शो की कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ फर्जी झगड़ा किया। इस झगड़े के दौरान मधुरिमा तुली ने विशाल पर निजी टिप्पणी की और भला-बुरा भी सुनाया। 

विशाल के लिए भद्दे शब्द

Bigg Boss 13 Madhurima Tuli kiss Vishal Singh after fight with him in nomination task
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

दरअसल, सोमवार को प्रसारित हुए बिग बॉस के शो में मधुरिमा तुली अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ बुरी तरह से बहस करती नजर आईं। शो में मधुरिमा विशाल से कहती हैं कि मैं यहां आई हुई हूं तो सहजता महसूस नहीं करवा सकते तो कम से कम असहज तो महसूस मत करवाओ। इसके बाद वह विशाल के लिए भद्दे शब्द का भी इस्तेमाल करती है। जिस पर विशाल कहते हैं कि आप मुझे सबके सामने गालियां दे रही हैं। 

तुमने मेरी बेइज्जती की

Bigg Boss 13 Madhurima Tuli kiss Vishal Singh after fight with him in nomination task
Bigg boss 13 - फोटो : social media

मधुरिमा तुली शो में आगे कहती हैं कि मैं तुम्हें नजरअंदाज ही कर रही थी। जिस पर विशाल बोलते हैं कि अगर तुम्हें नजरअंदाज करना होता तो तुम इस शो में नहीं आती। इसके बाद मधुरिमा तुली गुस्से में कहती हैं कि क्यों नहीं आती ये तुम्हारा शो है, क्या तुम्हारे बाप का शो है। तुम बहुत झूठे हो। वहीं विशाल भी गुस्से में बोलते हैं कि तुम मेरे लिए किसी भी लायक नहीं हो। तुमने मेरी बहुत बार बेइज्जती की। इस पर मधुरिमा बोलती हैं कि तुमने मेरी इससे भी ज्यादा बेइज्जती की है। तुम पागल हो अंधे हो। तेज से चीखते हुए मधुरिमा तुली विशाल को चुप रहने के लिए बोलती हैं। ये सभी बातें मधुरिमा तुली ने विशाल सिंह को टास्क जीतने के लिए फर्जी लड़ाई करते हुए कहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोमांटिक किस

Bigg Boss 13 Madhurima Tuli kiss Vishal Singh after fight with him in nomination task
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

मधुरिमा तुली और विशाल सिंह के इस झगड़े को इसलिए फर्जी कहा जा रहा है क्योंकि शो में झगड़ा करने के बाद एक-दूसरे से माफी मांगते हैं। साथ ही विशाल मधुरिमा से कहते भी हैं कि वह उन्हें टास्क जीताने में उनका साथ दे रहे थे। इतना ही नहीं कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आज प्रसारित होने वाले शो से जुड़ा एक प्रोमो साझा किया है। प्रोमो में विशाल और मधुरिमा एक-दूसरे से रोमांटिक अंदाज में किस करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो वायरल हो रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Aa rahe hai @vishalsingh713 aur @madhurimatuli pass pass, kya inke pyaar ko milegi ek nayi shuruaat #BiggBoss ke ghar mein? Dekhiye #ViRima ki yeh love story, aaj raat 10.30 baje! Anytime on @voot @Vivo_india @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ सीक्रेटरूम पर पारस छापड़ा

Bigg Boss 13 Madhurima Tuli kiss Vishal Singh after fight with him in nomination task
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में इस हफ्ते बड़े फेर-बदल होने वाले हैं। पहले से ही घर में काफी टि्वस्ट एंड एर्न देखने को मिले हैं। अब बिग बॉस में सीजन 11 के फाइनलिस्ट रह चुके विकास गुप्ता की भी घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। वहीं सोमवार को बिग बॉस के घर से सिद्धार्थ शुक्ला बाहर चले हैं। वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ सीक्रेट रूम पर पारस छापड़ा के साथ बिग बॉस के घर में मौजूद अन्य सभी सदस्यों का खेल देख रहे हैं। 


पढ़ें: Bigg Boss 13: कैप्टेंसी टास्क में विकास ने पलटा खेल, भड़के आसिम बोले- 'रश्मि हाथ टूटा है मुंह नहीं'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed