'बिग बॉस' में हमेशा वो वक्त भावुकता से भरा होता है जब कंटेस्टेंट्स अपने घरवालों से कई महीने बाद मिलते हैं। 'बिग बॉस 13' के चार महीने बाद वो वक्त आ गया है। यह एपिसोड 15 जनवरी को टेलीकास्ट होगा। जिसका प्रोमो 'बिग बॉस' का मंगलवार का एपिसोड खत्म होने के बाद दिखाया गया था। इस प्रोमो में कई कंटेस्टेंट्स के घरवाले आए। इस दौरान माहिरा शर्मा की मां भी प्रोमो वीडियो में दिखीं। घर में आते ही माहिरा की मां ने पारस से ऐसी बात कह दी जिसे सुनते ही घरवाले हैरान रह गए।
Bigg Boss 13: माहिरा की मां ने घर में आते ही पारस की लगाई क्लास, बोलीं- 'बार बार न करो KISS'
माहिरा की मां पारस के पास आती हैं। पारस को देखते ही कहती हैं- 'घर के बाहर तुम्हारी गर्लफ्रेंड है। आकांक्षा बहुत प्यारी है और माहिरा सिर्फ तुम्हारी दोस्त है। माहिरा को बार बार किस ना करो।' इस दौरान माहिरा अपनी मां को देख रही होती हैं और पारस के चेहरे पर स्माइल होती है।
दरअसल, शो के दौरान पारस माहिरा को बार बार किस करते रहते हैं। हालांकि माहिरा पारस को मना भी करती हैं इसके बावजूद वह वहीं काम करते रहते हैं। शो के दौरान पारस माहिरा से अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं। माहिरा भी बातों बातों में हां कह चुकी हैं। खास बात ये है कि दोनों घरवालों के सामने इसे सिर्फ दोस्ती ही बताते हैं।
A post shared by Entertainment Talk (@entertainmenttalkk) on
शो में माहिरा की मां के अलावा शहनाज कौर गिल की पिता भी आएंगे। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज के पिता ने उनसे कहा कि सिद्धार्थ के साथ तुम्हारा जो कुछ भी है उसे यहीं खत्म कर दो। ये कहते हुए उन्होंने शहनाज को अपनी कसम भी दी। साथ ही पारस की क्लास लगाते हुए कहा कि पहले तुम शहनाज से कहते थे माहिरा तुमसे जलती है। अब यही तुम माहिरा से कहते हो।'
इसके अलावा आरती सिंह के भाई कृष्णा अभिषेक भी घर में आएंगे। कृष्णा आरती के खेल की तारीफ करेंगे। कृष्णा आरती से कहते हैं- तुमने गर्व महसूस करवाया है। लोग कहते हैं देखो आरती का भाई कृष्णा जा रहा है। कृष्णा की ये बातें सुन आरती भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं। इस प्रोमो वीडियो से साफ है कि घर का माहौल थोड़ा बदलने वाला है।
Bigg Boss 13: चार महीने में 'बिग बॉस' ने दिए ये चार धोखे, दर्शक भी नहीं पकड़ पाए