फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: सिद्धार्थ के बारे में खेसारी का बड़ा खुलासा, बोले- 'देखते ही करने लगते थे ऐसी हरकतें कि...'

Sun, 24 Nov 2019 02:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 24 Nov 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Khesari Lal Yadav evicted revealed shocking thing about Siddharth Shukla Asim Riaz
Khesari Lal Yadav and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

'बिग बॉस' में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) के झगड़े से सभी घरवाले परेशान हैं। शो में इन दोनों की दोस्ती में दरार आने के बाद यह दोनों किसी ना किसी बात पर झगड़ा करते हुए देखे गए। इस बीच हाल ही में शो में बाहर आए भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने इन दोनों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। खेसारी ने शो से बेघर होते ही बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें देखते ही कैसी हरकत करते थे। साथ ही बताया कि लडा़ई के लिए असरी जिम्मेदार कौन है।

Bigg Boss 13 Khesari Lal Yadav evicted revealed shocking thing about Siddharth Shukla Asim Riaz
Siddharth Shukla and Asim Riaz - फोटो : twitter

सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के झगड़े पर जब खेसारी से पूछा गया कि आप किसको अपना समर्थन देंगे क्योंकि आपने दोनों को करीब से देखा है। इस पर खेसारी ने कहा-'दोनों अपना खेल खेल रहे हैं। मैं किसी को भी सपोर्ट नहीं कर रहा हूं। मैं किसी एक को हमेशा किनारे लेकर जाता था ताकि गुस्से में कुछ ऐसा ना कर दें जो ठीक ना हो। आसिम झगड़ा करने के लिए उकसाता बहुत है। दोनों दोस्त थे तभी तो इतने आगे तक आ गए। उनकी अपनी गेम थी कि आगे तक ऐसे आते हैं और उसके बाद तो सब बिखरना ही था।' 

Bigg Boss 13 Khesari Lal Yadav evicted revealed shocking thing about Siddharth Shukla Asim Riaz
Siddharth Shukla - फोटो : social media

खेसारी से जब पूछा गया कि सिद्धार्थ और आसिम का झगड़ा क्या गेम प्लान है? इस पर खेसारी ने कहा- 'बिल्कुल गेम प्लान है।' खेसारी ने सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में कहा- 'उन्होंने ने भी मुझे झगड़ा करने के लिए उकसाया लेकिन मैं नहीं लड़ा। जब भी उनके सामने से गुजरता था तो ऐसे रिएक्शन देते थे लगता था कि मैं बंदर हूं और वो मुझे चिढा़ रहे हैं। इस तरह की हरकतें सिद्धार्थ करते थे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Khesari Lal Yadav evicted revealed shocking thing about Siddharth Shukla Asim Riaz
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

जब खेसारी से कहा कि आपके निकलने के बाद सिद्धार्थ बहुत भावुक भी हुए। इस पर खेसारी ने कहा- 'मेरा नाम जैसे ही बिग बॉस ने लिया तो सिद्धार्थ शुक्ला ने अपना फैसला बदलने की भी कोशिश की। मुझे नहीं पता दिखाया गया कि नहीं वो रश्मि का नाम लेना चाहते थे। मैं जब स्टोर रूम में गया कपड़ों के लिए तो सिद्धार्थ आए और मुझे पकड़ कर रोने लगे।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Khesari Lal Yadav evicted revealed shocking thing about Siddharth Shukla Asim Riaz
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

उन्होंने मुझसे कहा- 'मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा। मैं दो दिन में तुम्हें जान पाया जो मैंने किया उसके लिए माफी। मैंने उनसे कहा कि तीन सप्ताह तक जिसके दिल में जगह नहीं बना पाया आज जाते जाते उसके दिल में मैंने झलक छोड़ दी इससे अच्छा क्या हो सकता है।' टॉप तीन कंटेस्टेंट के बारे में जब खेसारी से पूछा गया तो उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा और शहनाज कौर गिल का नाम लिया। खेसारी ने कहा- 'ये तीनों हरचीज बड़े स्तर पर कर सकते हैं। फिर चाहे गालियां देना हो, झगड़ना हो या फिर मोहब्बत करना हो।' 

यह भी पढ़ें- BB13: बाहर आते ही खेसारी ने खोली कंटेस्टेंट्स की पोल, बताई शहनाज और हिमांशी की असलियत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed