'बिग बॉस' में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) के झगड़े से सभी घरवाले परेशान हैं। शो में इन दोनों की दोस्ती में दरार आने के बाद यह दोनों किसी ना किसी बात पर झगड़ा करते हुए देखे गए। इस बीच हाल ही में शो में बाहर आए भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने इन दोनों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। खेसारी ने शो से बेघर होते ही बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें देखते ही कैसी हरकत करते थे। साथ ही बताया कि लडा़ई के लिए असरी जिम्मेदार कौन है।
2 of 5
Siddharth Shukla and Asim Riaz
- फोटो : twitter
सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के झगड़े पर जब खेसारी से पूछा गया कि आप किसको अपना समर्थन देंगे क्योंकि आपने दोनों को करीब से देखा है। इस पर खेसारी ने कहा-'दोनों अपना खेल खेल रहे हैं। मैं किसी को भी सपोर्ट नहीं कर रहा हूं। मैं किसी एक को हमेशा किनारे लेकर जाता था ताकि गुस्से में कुछ ऐसा ना कर दें जो ठीक ना हो। आसिम झगड़ा करने के लिए उकसाता बहुत है। दोनों दोस्त थे तभी तो इतने आगे तक आ गए। उनकी अपनी गेम थी कि आगे तक ऐसे आते हैं और उसके बाद तो सब बिखरना ही था।'
3 of 5
Siddharth Shukla
- फोटो : social media
खेसारी से जब पूछा गया कि सिद्धार्थ और आसिम का झगड़ा क्या गेम प्लान है? इस पर खेसारी ने कहा- 'बिल्कुल गेम प्लान है।' खेसारी ने सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में कहा- 'उन्होंने ने भी मुझे झगड़ा करने के लिए उकसाया लेकिन मैं नहीं लड़ा। जब भी उनके सामने से गुजरता था तो ऐसे रिएक्शन देते थे लगता था कि मैं बंदर हूं और वो मुझे चिढा़ रहे हैं। इस तरह की हरकतें सिद्धार्थ करते थे।'
4 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
जब खेसारी से कहा कि आपके निकलने के बाद सिद्धार्थ बहुत भावुक भी हुए। इस पर खेसारी ने कहा- 'मेरा नाम जैसे ही बिग बॉस ने लिया तो सिद्धार्थ शुक्ला ने अपना फैसला बदलने की भी कोशिश की। मुझे नहीं पता दिखाया गया कि नहीं वो रश्मि का नाम लेना चाहते थे। मैं जब स्टोर रूम में गया कपड़ों के लिए तो सिद्धार्थ आए और मुझे पकड़ कर रोने लगे।'
5 of 5
Siddharth Shukla
- फोटो : twitter
उन्होंने मुझसे कहा- 'मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा। मैं दो दिन में तुम्हें जान पाया जो मैंने किया उसके लिए माफी। मैंने उनसे कहा कि तीन सप्ताह तक जिसके दिल में जगह नहीं बना पाया आज जाते जाते उसके दिल में मैंने झलक छोड़ दी इससे अच्छा क्या हो सकता है।' टॉप तीन कंटेस्टेंट के बारे में जब खेसारी से पूछा गया तो उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा और शहनाज कौर गिल का नाम लिया। खेसारी ने कहा- 'ये तीनों हरचीज बड़े स्तर पर कर सकते हैं। फिर चाहे गालियां देना हो, झगड़ना हो या फिर मोहब्बत करना हो।'
यह भी पढ़ें- BB13: बाहर आते ही खेसारी ने खोली कंटेस्टेंट्स की पोल, बताई शहनाज और हिमांशी की असलियत