फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शहनाज को कश्मीरा के नकली कहने पर भड़क उठे गौतम गुलाटी,किया ऐसा ट्वीट हो रही चर्चा

Wed, 29 Jan 2020 06:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 29 Jan 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Kashmera Shah calls Shehnaz Kaur Gill fake Gautam Gulati supports her on twitter
Gautam Gulati, Shehnaz and Kashmera Shah - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में आरती सिंह की भाभी और अभिनेत्री कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) के आने बाद घर का माहौल बदला हुआ है। इस शो में कश्मीरा ने घर में आते ही घरवालों पर एक एक करके निशाना साधा। कश्मीरा के इस वार से शहनाज कौर गिल भी नहीं बच पाईं। कश्मीरा ने शहनाज को सभी घरवालों के सामने फेक कह दिया। जिसे सनुकर शहनाज को बुरा भी लगा और उन्होंने कहा कि वो फेक (नकली) बिल्कुल भी नहीं हैं। कश्मीरा के कमेंट के बाद अब शहनाज के समर्थन में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) उतर आए हैं। 

Bigg Boss 13 Kashmera Shah calls Shehnaz Kaur Gill fake Gautam Gulati supports her on twitter
गौतम गुलाटी - फोटो : Social Media

गौतम गुलाटी ने शहनाज का समर्थन करते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में वह कश्मीरा के बयान को नकार रहे हैं। गौतम ने लिखा- 'आखिर में शहनाज की वोटिंग ही ये बता देगी कि उसे इस शो से क्या मिला है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या बोल रहे हैं। हम लोगों को पता है कि वह कितनी सच्ची है और कितना लोगों का मनोरंजन करती है।' 
 

Bigg Boss 13 Kashmera Shah calls Shehnaz Kaur Gill fake Gautam Gulati supports her on twitter
Gautam Gulati - फोटो : social media

ये ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि गौतम ने शहनाज का समर्थन किया हो। इससे पहले जब शहनाज और सिद्धार्थ का झगड़ा हुआ था तो भी उन्होंने शहनाज का सपोर्ट किया था। उस वक्त गौतम ने ट्वीट किया था-'मैंने सिद्धार्थ से कहा था कि वो अच्छा खेल रहा है लेकिन उसका गुस्सा परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए गुस्से पर काबू करो लेकिन समझ नहीं आया। मैं वैसे शहनाज को सपोर्ट कर रहा हूं क्योंकि मैं मनोरंजन के प्वाइंट से नोटिस करता हूं। अब लड़ते रहो।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Kashmera Shah calls Shehnaz Kaur Gill fake Gautam Gulati supports her on twitter
Shehnaz Gill, Gautam Gulati - फोटो : amar ujala mumbai

गौतम कुछ दिन पहले 'बिग बॉस' में भी आए थे। शहनाज उनकी प्रशंसक हैं। गौतम को देखते ही उन्होंने किस की बरसात कर दी थी। इतना ही नहीं शहनाज गौतम के साथ सलमान खान की फिल्म के गाने पर डांस भी किया था। यह गाना सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का 'दिल दिया गल्ला' है। इस गाने पर शहनाज गौतम के साथ रोमांटिक डांस किया था। इन दोनों को ऐसे डांस करता देख घरवाले हंसने लगे थे। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Kashmera Shah calls Shehnaz Kaur Gill fake Gautam Gulati supports her on twitter
Kashmera Shah - फोटो : Instagram

कश्मीरा की बात करें तो उन्होंने घर में आते ही रश्मि देसाई से सिद्धार्थ और शहनाज के रिश्ते की सच्चाई भी पूछी थी। इस पर रश्मि ने कहा था- 'पहले उसके मन में थी लेकिन अभी खुद को रोक लिया है उसने। बाकी इन दोनों के बीच सही में क्या है नहीं पता।' जवाब में कश्मीरा कहती हैं- 'अगर सिद्धार्थ के प्रति भावनाएं थीं तो गौतम और कार्तिक के साथ फिर कैसा बर्ताव किया था। मुझे नहीं लगता जब आपके मन में किसी के लिए भावनाएं हो तो दूसरे के साथ ऐसा बर्ताव करेंगे।' 

गणेश आचार्य एडल्ट वीडियो मामले पर तनुश्री दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'पाप का घड़ा भर गया है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed