{"_id":"5e4baa658ebc3ef2ab20559d","slug":"bigg-boss-13-himanshi-khurana-talk-about-asim-riaz-defeat-in-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आसिम की हार पर पहली बार आया हिमांशी खुराना का बयान, बताया- परिवार का कैसा था रिएक्शन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
आसिम की हार पर पहली बार आया हिमांशी खुराना का बयान, बताया- परिवार का कैसा था रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 18 Feb 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
himanshi khurana
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 13 के फर्स्ट रनर अप आसिम रियाज अब अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं । शो में ही उन्होंने हिमांशी खुराना को प्रपोज कर दिया था । हिमांशी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की नंबर वन मॉडल रही हैं । उन्होंने वीडियो सॉन्ग में एक्टिंग करने के अलावा कई गाने भी गाए हैं । बिग बॉस से बाहर आने के बाद आसिम ने हिमांशी को अपने पिता से मिलवाया । अब आसिम की हार पर हिमांशी का बयान आया है ।
2 of 5
himanshi khurana
- फोटो : social media
हिमांशी ने एक इंटरव्यू में कहा, 'हां हम सब चाहते थे कि वो विनर बने, आशा भी कर रहे थे । मेरी तो आंखें भी बंद थीं और दिल की धड़कन बढ़ी हुई थी । लग रहा था कि अभी आसिम का नाम लेंगे और हम सब भागकर जाएंगे । विशाल मेरे पीछे बैठे थे और हम सब चाहते थे । आसिम का परिवार मेरे बगल में बैठा था ।'
3 of 5
हिमांशी खुराना
- फोटो : Social Media
'जब अचानक नाम लिया तो काफी निराशा हुई लेकिन ठीक है । ट्रॉफी से कुछ नहीं होता, क्योंकि लोग तो हर जगह आसिम का नाम जप रहे थे । तो मेरे हिसाब से वो विनर है ।' आसिम के परिवार से मिलने के बारे में हिमांशी ने बताया, 'मैं पीछे जाकर खड़ी हो गई थी । मैं वहां ज्यादा किसी से बात नहीं कर रही थी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Himanshi Khurana
- फोटो : twitter
'आसिम की मां बहुत इमोशनल थीं । मैंने उनको जाकर गले लगाया लेकिन आसिम मुझे ही देख रहा था । वो मेरा हाथ पकड़कर अपने परिवार के पास ले गया और उसने कहा कि यही वो लड़की है जिससे आप सबको मिलवाना चाहता था । मैं उस वक्त शरमा रही थी । मैं उसको कह रही थी कि कोई बात नहीं । रिलैक्स ।'
विज्ञापन
5 of 5
Riaz Ahmed Choudhary, Asim and Himanshi Khurana
- फोटो : twitter
'वो बोला, नहीं । मैं पहली बार किसी लड़की को अपने पिता से मिलवा रहा हूं । हम दोनों ने बहुत सारी बातें कीं । बिग बॉस के बारे में नहीं लेकिन हमारे रिलेशन के बारे में । बहुत अच्छा समय साथ में बिताया । मैं, रश्मि, उमर और आसिम सब साथ में थे । हम सबने बहुत एंजॉय किया । सबकुछ सकारात्मक था । मेरे ख्याल से आसिम असली विनर है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।