टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 13 से हिमांशी खुराना निकल चुकी हैं। इस शो में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। इसके बावजूद हिमांशी खुराना का बिग बॉस 13 में सफर काफी छोटा रहा था। शो में आसिम रियाज के साथ उनकी काफी नजदीकियां देखने को मिली थीं। आसिम ने तो उनसे अपने प्यार का इजहार भी किया था, लेकिन हिमांशी ने शो के अंदर आसिम को महज अपना दोस्त माना और बताया था कि उनकी सगाई हो चुकी है। वहीं अब बिग बॉस के घर से निकलने के बाद हिमांशी ने शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान को लेकर बड़ी बात बोली है।
बिग बॉस से निकलते ही हिमांशी ने सलमान पर साधा निशाना, बर्तन धोने को बताया ड्रामा, लिए 630 करोड़
हिमांशी खुराना ने बिग बॉस के घर में सलमान खान के बर्तन धोने को केवल ड्रामा बताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि बर्तन धोने के लिए सलमान खान ने 630 करोड़ रुपये लिए हैं। बीते दिनों बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स की ओर से घर की ठीक से सफाई न करने पर सलमान खान बिग बॉस के घर में आए और बर्तन साफ किया। साथ ही उन्होंने बाथरूम की भी सफाई की। जिसको लेकर हिमांशी खुराना ने अब सलमान खान पर निशाना साधा है।
दरअसल biggbosskhabri13 नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल ने एक वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो में हिमांशी एक सैलून में बैठी अपने दोस्त से बात कर रही होती हैं। बातचीत के दौरान हिमांशी ने ये सभी बातें अपने दोस्त से सलमान खान के लिए बोलीं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके अलावा हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 में अपने खास दोस्त आसिम रियाज का समर्थन करने की वजह से काफी सुर्खियों में हैं।
A post shared by biggboss13 (@biggbosskhabri13) on
इस बार के वीकेंड का वार में सलमान ने जब आसिम की क्लास लगाई तो उनके फैंस को सलमान का ये बर्ताव पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आसिम का समर्थन करते हुए #ViewersChoiceAsim के साथ पोस्ट्स भी साझा किये। जिसके बाद सोशल मीडिया पर #ViewersChoiceAsim ट्रेंड करने लगा। हिमांशी खुराना ने भी #ViewersChoiceAsim के साथ आसिम का समर्थन करते हुए कहा है कि उन्हें आसिम पर गर्व है।
हिमांशी खुराना ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे तुम पर गर्व है, मैं हमेशा तुम्हारी साइड रहूंगी'। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार हिमांशी का ये ट्विटर हैंडल आधिकारिक नहीं है, लेकिन उनके सभी ट्वीट इसी अकाउंट से होते हैं। गौरतलब है कि आसिम रियाज की बिग बॉस में बीते दिनों सिद्धार्थ शुक्ला से लड़ाई हुई थी। जिसको लेकर वीकेंड का वार में सलमान खान ने आसिम रियाज को जमकर फटकार लगाई। लेकिन सलमान की फटकार का आसिम के फैंस को काफी बुरा लगा। फैंस ने आसिम के सपोर्ट में ट्विटर पर एक लाख से ज्यादा ट्वीट किए।
पढ़ें: Bigg Boss 13: सलमान ने आसिम को लगाई फटकार तो सपोर्ट में आईं हिमांशी, कहा, 'मुझे तुम पर गर्व है'