'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में फिनाले से पहले ट्विस्ट का तड़का लगातार लग रहा है। हाल ही में घर के अंदर पत्रकार घरवालों से सवाल जवाब करने आए थे। इस दौरान घरवालों ने सभी सवालों का बेबाक अंदाज में जवाब दिया। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) के साथ जनता से वोट मांगने के लिए घर से बाहर एक और कंटेस्टेंट जा सकती हैं।
Bigg Boss 13: फिनाले से पहले सिद्धार्थ-आसिम के साथ बाहर जाएंगी ये कंटेस्टेंट, होगा बड़ा फायदा
घर में इस वक्त दो सदस्यों के पास नॉमिनेशन से बचाने की एलीट क्लब की मेंबरशिप है। जानकारी के मुताबिक घर में एक और सदस्य इस एलीट क्लब की मेंबर बन गई हैं। एलीट क्लब के तीसरे मेंबर के नाम का खुलासा सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ। यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर 'बिग बॉस 13' अकाउंट द्वारा साझा किया गया है।
इस पोस्ट के मुताबिक सूत्रों की मानें तो रश्मि देसाई (Rashami Desai) एलीट क्लब तीसरी सदस्स बन गई हैं। मीडिया ने रश्मि और शहनाज के बीच रश्मि को सबसे ज्यादा वोट देकर इसका सदस्य चुना। बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में कुछ दिन पहले मॉल टास्क की जानकारी दी थी। ताजा जानकारी के अनुसार एलीट क्लब के तीनों मेंबर अब घर से बाहर मॉल टास्क करने जाएंगे। ये तीनों सदस्य रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज होंगे।
A post shared by biggbosskhabri (@biggboss__khabari) on
मॉल टास्क कई सीजन में पहले भी हो चुका है। इस टास्क के दौरान जनता इन्हें वोट करेगी। जिस भी कंटेस्टेंट के वोट सबसे ज्यादा होंगे तो वो फिनाले में सीधे पहुंच जाएगा। इन कंटेस्टेंट से पहले सीजन 10 में मनवीर गुर्जर और मनु पंजाबी को ये मौका मिला था। इसके बाद सीजन 11 में हिना खान और शिल्पा शिंदे गए थे।
इस तरह से आसिम, सिद्धार्थ, रश्मि देसाई के अलावा टॉप पांच के लिए शहनाज कौर गिल और पारस छाबड़ा मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं शो में खिलाड़ियों के खेल को देखते हुए सिद्धार्थ और आसिम के अलावा शहनाज तीसरे नंबर पर देखी जा रही हैं।
Bigg Boss 13: शहनाज के सामने सिद्धार्थ शुक्ला का छलका दर्द, बताया कौन सी घटना आज भी देती है तकलीफ