'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में कई बार ऐसे मौके आए जब सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) को लड़ता हुए देखा गया। इन दोनों को लड़ते हुए देख ऐसा लगा दोनों के बीच दोस्ती होने की गुंजाइश बिल्कुल भी नहीं है। समय के साथ इन दोनों के रिश्ते में कुछ कड़वाहट कम हुई जिसकी वजह बिग बॉस के दिए गए टॉस्क हैं। इन टॉस्क के दौरान घरवालों को इन दोनों के बीच रोमांस भी देखने को मिला जिसने खूब सुर्खियां बटोरी। जानिए बिग बॉस के घर में कब-कब रोमांटिक हुए सिद्धार्थ और रश्मि।
Bigg Boss 13: चार मौके जब रश्मि के साथ खुलेआम रोमांटिक हुए सिद्धार्थ शुक्ला, देखते रह गए थे घरवाले
वीडियो टास्क
सिद्धार्थ और रश्मि को एक टॉस्क दिया गया था। इस टास्क में दो टीम थीं। दोनों टीम को एक ही गाने पर रोमांटिक वीडियो बनाना था। सिद्धार्थ और रश्मि के गाने का शहनाज ने निर्देशन किया था। इन दोनों ने 'साथिया' फिल्म के 'ऐ उडी उडी उडी' गाने पर रोमांटिक फोटोशूट किया था जो काफी चर्चा में रहा था।
कुरकुरे टॉस्क
बिग बॉस ने घरवालों को कुरकुरे टास्क दिया था। इस टास्क में भी घरवालों को दो टीम में बांटा गया था। उस वक्त भी सिद्धार्थ और रश्मि देसाई एक ही टीम में थे। ये दोनों टॉस्क के दौरान कपल बने थे। इस टॉस्क में भी दोनों रोमांस करते दिखे थे।
सिद्धार्थ ने किया रश्मि से फ्लर्ट
अरहान खान के घर से बाहर जाने के बाद सिद्धार्थ एक बार रश्मि से फ्लर्ट करते हुए भी नजर आए थे। रश्मि लिविंग एरिया में अकेली बैठी हुई थीं। तभी सिद्धार्थ उनके पास आए और उन्हें देखने लगे। दोनों के बीच कुछ देर तक बात भी हुई जिसने सभी घरवालों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
रश्मि को अपने हाथों से पिलाया पानी
जब घरवालों से उनके परिवार वाले मिलने आए थे तो रश्मि देसाई भावुक हो गई थीं। सिद्धार्थ की मां जैसे ही घर से बाहर गई थीं तो वो रोने लगी थीं। इसके बाद सिद्धार्थ उनके पास गए थे और उन्हें चुप कराया था। टॉस्क की वजह से रश्मि खुद से पानी नहीं पी सकती थीं। इसलिए सिद्धार्थ आए और उन्होंने रश्मि को खुद से पानी पिलाया।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर ये क्या बोल गईं शहनाज, हैरान हो गईं रश्मि देसाई