फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: आसिम-हिमांशी को शो में इस तरह देख भड़के पिता, बोले- 'भावनाओं पर काबू...'

Wed, 29 Jan 2020 07:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 29 Jan 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Asim Riaz proposes Himanshi Khurana for wedding father Riaz Ahmed Choudhary reaction
Riaz Ahmed Choudhary, Asim and Himanshi Khurana - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' में हिमांशी खुराना के आते ही आसिम रियाज ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया। आसिम को ऐसा करता देख सभी घरवाले खुशी से झूम उठे तो हिमांशी के चेहरे पर भी रौनक थी। ये दोनों अब घर में एक साथ ही नजर आ रहे हैं और अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। आसिम-हिमांशी के इस प्यार को जहां घरवाले पसंद कर रहे हैं तो वहीं आसिम के पिता को उनका ये प्यार कुछ रास नहीं आया। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि आसिम रियाज के पिता रियाज अहमद चौधरी का ट्वीट इस ओर इशारा कर रहा है।

Bigg Boss 13 Asim Riaz proposes Himanshi Khurana for wedding father Riaz Ahmed Choudhary reaction
Riaz Ahmed Choudhary - फोटो : twitter

रियाज अहमद चौधरी ने ट्वीट किया- 'आसिम रियाज ने नॉमिनेशन टास्क अपने अकल से जीता है। अपनी अच्छी दोस्त हिमांशी खुराना को घर में देख वो अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाया। इसकी वजह घर से लंबे वक्त की दूरी रही है। इस समय उसकी प्राथमिकता और पूरा ध्यान खेल पर होना चाहिए। अपने फैंस का प्यार बनाए रखना चाहिए।' 
 

Bigg Boss 13 Asim Riaz proposes Himanshi Khurana for wedding father Riaz Ahmed Choudhary reaction
asim riaz - फोटो : social media

आसिम के पिता का बयान उस वक्त आया है जब आसिम हिमांशी से अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि आसिम के पिता आईपीएस ऑफिसर रहे हैं और उन्होंने देश की सेवा की है। आसिम के पिता से पहले उनके भाई उमर रियाज ने भी आसिम-हिमांशी के प्यार के इजहार पर इंटरव्यू में नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Asim Riaz proposes Himanshi Khurana for wedding father Riaz Ahmed Choudhary reaction
Asim Riaz and Umar Riaz - फोटो : voot

स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट के साथ इंटरव्यू में उमर ने कहा कि 'हिमांशी जब मुझसे मिली थी तो मैंने उससे कहा था कि आसिम बिल्कुल ठीक खेल रहा है। रश्मि, विशाल और शहनाज के साथ उसकी दोस्ती अच्छी दिख रही है। मैंने उससे यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि तुम उसके साथ रहो जैसे तुम पहले थे। एक दूसरे के लिए भावनाएं होने के बावजूद उन्होंने कभी उस तरह से इसे दिखाया नहीं। ना ही उन्होंने अपनी सीमाएं पार कीं।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Asim Riaz proposes Himanshi Khurana for wedding father Riaz Ahmed Choudhary reaction
Umar, Asim Riaz and Himanshi Khurana - फोटो : file photo

उमर ने आगे कहा- 'मेरा परिवार चाहता है कि वह उसी लाइन को बनाए रखें क्योंकि अंदर ऐसे लोग हैं जो स्क्रीन पर दिखने के लिए ऐसा काम कर रहे हैं। ये सब स्क्रीन पर अच्छा नहीं लगता। हमारा परिवार बिग बॉस देखता है। दोनों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। मुझे पता था कि हिमांशी को देखते ही वो एक्साइटेड हो जाएगा लेकिन मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि वो शादी के लिए उसे प्रपोज करने के लिए अपने घुटनों पर बैठ जाएगा। मुझे लगता है कि वो शादी के लिए बहुत छोटा है लेकिन उसे इस बात का अहसास नहीं है।'

Bigg Boss 13: शहनाज को कश्मीरा के नकली कहने पर भड़क उठे गौतम गुलाटी,किया ऐसा ट्वीट हो रही चर्चा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed