फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरती सिंह के रेप की बात सुन हैरान रह गई थीं उनकी मां, बताया कैसा था रिएक्शन

Tue, 25 Feb 2020 04:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 25 Feb 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 arti singh talk about his mother reaction of rape
आरती सिंह - फोटो : social media

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं आरती सिंह शो की फाइनलिस्ट थीं । शो से बाहर आने के बाद से आरती लगातार चर्चा में बनी हुई हैं । हर दिन आरती कोई ना कोई बयान देकर सुर्खियां बटोर रही हैं । हाल ही में आरती ने एक बार फिर अपने साथ हुई रेप की कोशिश का जिक्र किया । साथ ही यह भी बताया कि ये बात सुनकर उनके घरवालों का रिएक्शन कैसा था । 

bigg boss 13 arti singh talk about his mother reaction of rape
बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले: आरती सिंह - फोटो : Colors Tv

आरती ने बिग बॉस के घर के अंदर बताया था कि छोटी उम्र में उनके साथ रेप की कोशिश हुई थी । अब आरती ने बताया कि जब उनकी मां ने ये बात सुनी थी तो वो तीन दिन तक खाना नहीं खा पाई थीं । पिंकविला से बात करते हुए आरती ने बताया, 'हर कोई परेशान था । मेरी मम्मी ने तीन दिन तक कुछ खाया नहीं था और हर किसी से फोन पर बात करती थीं ।'

bigg boss 13 arti singh talk about his mother reaction of rape
बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले: आरती सिंह - फोटो : Colors Tv
'मेरी मां ने कृष्णा से कहा कि वो मुझे शो से वापस ले आए क्योंकि चैनल से उनकी जान-पहचान है । लेकिन कृष्णा ने मां को समझाया कि इस तरह तो आरती की हार हो जाएगी । मम्मी बहुत परेशान थीं । कृष्णा ने मुझसे कहा कि मैं कुछ ज्यादा ही बोल गई।'

View this post on Instagram

Arti's #biggboss journey has been all about morals, ethics, standing up for what's right, and being dignified and correct in her own way! And with these real and genuiene characteristics, she was truly able to win over the audiences hearts and love throughout the season! #ArtiKiArmy as well as well-wishers who have admired her game are truly proud of the way Arti has managed to look so good in this season! Well played girl! We have all loved and supported you throughout, because you have really made us proud! Arti Singh’s #TheUnfilteredJourney has just been an outstandingly amazing one! Kudos to you girl! ♥️ . Outfit Credits: Styled by #teamhemu @afsana_105 @n_e_h_a_a_j_a_i_n Outfit courtesy- @saptrang_fashions Earring courtesy -@bellofox @kairi.in . . . #ArtiKiArmy #BB13 @BiggBoss13 @colorstv @voot @endemol_shine #SalmanKhan #BiggBoss13 #ArtiSingh #Unfiltered #Journey #Independent #UnfilteredArtiSingh #RealAndBeautiful #AlwaysReal

A post shared by Arti Singh (@artisingh5) on

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 arti singh talk about his mother reaction of rape
arti singh - फोटो : colors

आरती सिंह ने बताया कि उन्होंने जब एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल को देखा तो उन्हें अपनी बात कहने की हिम्मत आई । आरती से आसिम रियाज और शेफाली जरीवाला के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो आरती ने बताया, 'मैं आसिम, शेफाली और हिमांशी खुराना के ग्रुप से बहुत दूर रहती थी। मैं वास्तव में उनके ग्रुप के बहुत करीब नहीं गई। इसलिए मुझे जानकारी नहीं है। जब हिमांशी घर से बेदखल हो गई, तब मेरी शेफाली के साथ बॉन्डिंग हुई।

विज्ञापन
bigg boss 13 arti singh talk about his mother reaction of rape
arti singh and krishna - फोटो : twitter

सलमान खान, आरती सिंह से काफी प्रभावित हुए थे । उन्होंने आरती की ईमानदारी से खेलने के लिए तारीफ की थी । हालांकि आरती सिंह के फाइनलिस्ट बनने से फैंस ज्यादा खुश नहीं थे । आरती सिंह फिनाले तक गईं और टॉप फाइव में शामिल हुईं । इसके बाद उनका सफर खत्म हो गया था । 

भाई की हल्दी सेरेमनी में मस्ती करती दिखीं श्वेता तिवारी, बेटी पलक ने भी खूब दिया साथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed