अरहान खान (Arhaan Khan) के खुलासे के बाद रश्मि देसाई (Rashami Desai) सभी घरवालों के सामने रोई थीं। रश्मि इतनी भावुक हो गई थीं कि घर में खुद सलमान उन्हें संभालने आए थे। इसके बाद रश्मि देसाई ने सबकुछ भुलाकर फिर से अरहान के साथ अच्छे से बात करनी शुरू कर दी थी। इस बीच बिग बॉस का एक नया प्रोमो आया है। इस वीडियो में रश्मि देसाई अरहान के सामने रोती नजर आ रही हैं।
Bigg Boss 13: अरहान की इस बात से दुखी हैं रश्मि देसाई, सामने ही फूट-फूटकर रोईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को बिग बॉस से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले द खबरी ने साझा किया है। इस वीडियो में रश्मि देसाई अरहान से कह रही हैं- बुरा लगता है जब ये लोग हर वक्त मेरे हौसले को गिराने की कोशिश करते हैं। कोई है नहीं मेरा यहां। अरहान कहते हैं- जब तक मैं यहां हूं आपके साथ हूं। रश्मि कहती हैं- जब मैंने अपने दिल की बात कहनी शुरू की तो तुमने ऐसे रिएक्ट किया जो मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। मैं तुमसे ये उम्मीद नहीं करती।
रश्मि ने आगे कहा- अगर आप में इतनी तहजीब है तो आप मुझसे कहते। मुझे दुख हुआ है। हर समय जो तुम एक तरफ का सोचते हो ना वो ठीक नहीं है। कभी दूसरे का भी सोचो। जब जरूरत पड़ती है तो कोई नहीं आता है मैं अकेले रहती हूं। तुम्हें एक बात समझनी पड़ेगी। मेरा आत्मविश्वास तुम पर टिका हुआ है। कौन सा इंसान क्या बोलता है? उससे फर्क पड़ता है। पारस की बातें उतनी नहीं चुभती जितनी तुम्हारी चुभती हैं।
इस वीडियो को देखकर इतना तो साफ है कि रश्मि अरहान की बात से दुखी हैं। अब यह पूरी बात किस मामले से जुड़ी है यह तो आने वाले एपिसोड में भी पता चलेगा। इससे पहले रश्मि का एक वीडियो भी आया है। इस वीडियो में रश्मि विशाल आदित्य सिंह से झगड़ते हुए दिखाई दीं।
Kya #SidRa ke music video par @vishalsingh713 ki raaye galat hai?
Dekhiye aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot @Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/of81CksTMu
रश्मि विशाल से कह रही हैं- 'तुमने कहा था कि सिद्धार्थ और रश्मि का वीडियो तो बहुत गंदा था। इन दोनों की नजदीकियां बहुत थीं।' जवाब में विशाल कहते हैं कि 'यह मेरी इस वीडियो को देखकर प्रतिक्रिया है।' इस पर रश्मि कहती हैं- 'जो तुमने कहा वो सही शब्द नहीं हैं। तूने मेरे चरित्र पर सवाल उठाए हैं। जो तू कर रहा है माहिरा के साथ उस पर मैंने कभी बोला है?'जवाब में विशाल कहते हैं- 'मिल गया न मुद्दा?' रश्मि कहती हैं-'मुद्दा नहीं है, तुम बेवकूफ हो।'
Bigg Boss 13: अरहान के बयान के बाद रश्मि का बड़ा खुलासा, बोलीं- 'तीन साल पहले हो गई थी दिवालिया'