टीवी शो संजीवनी स्टार सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए अपने फोटोशूट्स साझा करती रहती हैं। वहीं उनके फोटोशूट्स अक्सर वायरल भी हो जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर सुरभि का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है।
एशिया की पांचवीं सेक्सिएस्ट फीमेल अभिनेत्री की तस्वीरें वायरल, जंपसूट में ढाया कहर
सुरभि चंदना के लेटेस्टे फोटोशूट में उन्होंने काले रंग का पोलका डॉट जंपसूट पहना हुआ है। उन्होंने अपनी इस ड्रेस में कुल आठ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पोलका डॉट ड्रेस के साथ पीले रंग की बेल्ट में सुरभि का स्टाइल काफी शानदार लग रहा है।
#kunalbhanphotoghraphy SEXY Being the Mind-state Currently #sexymodeon #swipeleft
A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic) on
वैसे बता दें कि हाल ही में यूके बेस्ड वीकली मैग्जीन ने साल 2019 के सेक्सिएस्ट एशियन मैन और वुमन के लिए वोटिंग कराई। इस लिस्ट में सुरभि चंदना ने एशिया की सेक्सिएस्ट फीमेल एक्ट्रेस की लिस्ट में पांचवें नंबर पर अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर दीपिका पादुकोण और दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट हैं।
A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic) on
बात सुरभि के करियर की करें तो सुरभि को टीवी शो कुबूल है से पहचान मिली थी। इसके बाद इश्कबाज शो में उन्हें काफी पसंद किया गया। वहीं स्टार प्लस के शो संजीवनी में भी उन्हें काफी पसंद किया गया। गौरतलब है कि सुरभि के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 24 लाख फॉलोअर्स हैं। सुरभि ने अभी तक कुल 891 पोस्ट किए हैं, इसके साथ ही वो खुद सिर्फ 449 लोगों को फॉलो करती हैं।