कलर्स टीवी के मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' की विजेता दीपिका कक्कड़ की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है। इस बात की खबर उनके पति शोएब इब्राहिम ने दी है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए पत्नी दीपिका की तबियत के बारे में खुलकर बताया है।
2 of 4
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
अभिनेता शोएब ने हाल ही में सोशल मीडिया स्टोरी साझा की है जिसमें एक तस्वीर भी थी। तस्वीर में यह कपल नजर आ रहा है। तस्वीर के कैप्शन में शोएब ने लिखा 'मेरा बच्चा बीमार।' तस्वीर में दीपिका ने शोएब के कंधे पर सिर रखा हुआ है। खबर है कि दीपिका के पास कई प्रोजेक्ट्स भी हैं।
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, छोटे परदे पर एक फिर नजर आने वाली हैं। इस शो में उनके साथ करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ सकते हैं। मगर इससे पहले यह चर्चा थी कि दीपिका का रोल 'ये है मोहब्बतें' की दिव्यांका त्रिपाठी को दिया जा रहा था। दिव्यांका के पास टाइम की कमी है। वहीं दीपिका ने डेली सोप से ब्रेक लिया था और अब लंबे वक्त के बाद एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हो रही हैं।
4 of 4
Deepika Kakkar
- फोटो : Jansatta
इसी के साथ वह निर्माता संदीप सिकंद की आने वाली सीरीज 'पानी पूरी' में भी नजर आने वाली हैं काफी दिलचस्प है। बता दें कि दीपिका और रोमिल दोनों ने बिग बॉस 12 में एक साथ हिस्सा लिया था और रोमिल ने बिग बॉस के घर में एक कॉमनर के रूप में एंट्री की थी वहीं अब दोनों एक साथ एक शो में नजर आने के लिए तैयार हैं।