'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो में फैंस लंबे वक्त से दयाबेन का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें आई कि शो के मेकर्स ने नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। खबरों की मानें तो नई दयाबेन के लिए टीवी एक्ट्रेस अमि त्रिवेदी (Ami Trivedi) को अप्रोच किया गया है। हालांकि कुछ दिन पहले अमि ने मीडिया से बात करते हुए इन खबरों से इनकार कर दिया था।
2 of 5
Ami Trivedi
- फोटो : file photo
अमी त्रिवेदी ने टॉइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा था- 'मुझे इस रोल के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। मेरे दोस्त मुझसे लगातार कह रहे हैं कि तुम इस किरदार के लिए परफेक्ट रहोगी। मुझे अभी तक यह रोल ऑफर नहीं हुआ है और न ही मेकर्स ने मुझसे कोई कॉन्टेक्ट किया। किसी भी एक्टर के लिए दिशा वकानी का रोल करना बड़ी चुनौती होगी।'
3 of 5
Disha Vakani
- फोटो : file photo
अमी त्रिवेदी ने आगे कहा- 'शुरुआत में एक्टर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 10 साल फैंस ने दिशा को भरपूर प्यार दिया है। फिलहाल मैं आपके सवाल का जवाब देने की स्थिति में नहीं हूं क्योंकि मेकर्स ने मुझे अप्रोच नहीं किया है।' आपको बता दें, अमी त्रिवेदी के अलावा दो और एक्ट्रेस के नाम चर्चा हैं।
4 of 5
Ami Trivedi
- फोटो : twitter
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दयाबेन का किरदार निभाने के लिए अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और सुगंधा मिश्रा का नाम भी लिस्ट में शामिल है। सुगंधा एक अच्छी मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं ऐसे में दयाबेन की आवाज में बोलना उनके लिए आसान होगा। इससे पहले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने मीडिया से बात करते हुए दिशा वकानी को लेकर बड़ा एलान किया था।
5 of 5
Disha Vakani
- फोटो : twitter
असित मोदी ने कहा था- 'दिशा अब शो का हिस्सा नहीं रहेंगी। उनकी जगह नए चेहरे की तलाश की जा रही है। दयाबेन के चेहरे के लिए तीन चेहरों का चुनाव किया है। उन्हीं में से एक दयाबेन के रूप में शो में दिखाई देंगी। आपको बता दें, दिशा वकानी पिछले 1 साल से ज्यादा समय से मेटरनिटी लीव पर हैं। इसके बाद से लगातार उनकी शो में वापसी और छोड़ने की खबरें सुर्खियों में छाई रहीं।