बिग बॉस 12 का फिनाले रविवार रात प्रसारित हुआ। एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने सभी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। बिग बॉस के घर में अभी तक श्रीसंथ और दीपिका ने भाई-बहन का रिश्ता निभाया। फिनाले में आकर दीपिका, श्रीसंंथ पर भारी पड़ीं और दर्शकों ने उन्हें सबसे ज्यादा वोट दिए। बिग बॉस के घर के बाहर निकलने के बाद सभी कंटेस्टेंट के बयान आने लगे हैं। ऐसे में श्रीसंथ ने दीपिका के बारे में जो कुछ कहा है वो काफी हैरान करने वाला है।
2 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
15 हफ्ते के दौरान ऐसे कई मौके आए जब श्रीसंथ गुस्से में आकर क्विट करने की बात कहते थे। यही नहीं घर के सदस्यों के साथ भी उनकी किसी ना किसी बात को लेकर बहस होती थी। ऐसे में दीपिका ही थीं जो हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं और समझाती रहती थीं। श्रीसंथ की दवाई से लेकर उनके खाने तक, दीपिका अभी तक श्रीसंथ के लिए सबकुछ करती आई थीं लेकिन ऐसा लग रहा है दोनों के बीच ये भाई-बहन का रिश्ता केवल कैमरे के लिए था।
3 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
दरअसल, शो खत्म होने के बाद श्रीसंथ ने मीडिया से बात की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि 'घर में रहते हुए आपने कहा था कि दीपिका कलर्स टीवी का चेहरा हैं इस वजह से उनको इम्पॉर्टेंस मिलती है। क्या आप ये कहना चाहते हैं कि टैलेंट यहां मायने नहीं रखता और कोई शो जीतने के योग्य नहीं है?' इस पर श्रीसंथ ने कहा कि 'यही सच्चाई है। हमें इसे स्वीकार करना चाहिए। बिग बॉस के घर में जो भी 20 कंटेस्टेंट आए सभी योग्य थे चाहे वो अनूप जलोटा हों या निर्मल। यहां तक कि मैं भी शो जीतने के योग्य था। इन सबके बावजूद दीपिका ने अच्छा गेम खेला।'
श्रीसंथ ने आगे कहा कि 'मेरे सभी फैंस का शुक्रिया। अगर मुझे ये प्लेटफॉर्म नहीं मिलता तो दुनिया को मेरे बारे में नहीं पता चलता। बहुत सारे लोगों ने कहा कि मैं ही असली विनर हूं। फैंस और पत्नी की वजह से मैं यहां तक पहुंच पाया हूं।' बता दें कि दीपिका कलर्स पर आने वाले शो ससुराल सिमर का में मुख्य किरदार निभाया था। इससे उन्हें काफी पॉपुलरिटी मिली।
टॉप 5 फाइनलिस्ट में श्रीसंथ और दीपिका शुरुआत से सबसे आगे चल रहे थे। ऐसे में जब करणवीर और रोमिल एलिमिनेट हो गए तो माना जाने लगा कि दीपिका और श्रीसंथ में से ही कोई विनर बनेगा।