बिग बॉस 12 में 105 दिनों का लंबा सफर तय करने के बाद टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल में श्रीसंथ को मात दी। श्रीसंथ और दीपिका शो में देखते ही देखते भाई-बहन गए थे। लेकिन आखिर में शो में बहन की जीत हुई। ऐसे में एक नजर डालेंगे दीपिका उनके पति शोएब की इस खास लव स्टोरी पर...
2 of 6
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
बता दें कि टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' की सिमर यानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी समय से अपने को-स्टार शोएब इब्राहिम को डेट कर रही थी। कुछ समय पहले दीपिका ने शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि वे शोएब के शादी का सवाल पूछने का इंतजार कर रही हैं।
ऐसे में दीपिका का तब खुशी हुई जब शोएब ने शादी के बारे में दीपिका से बात कर ली है और इसके बाद दोनों ने देर करते हुए इसी साल शादी कर ली। शोएब ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया था कि वे सर्दी में शादी करना चाहते हैं और दीपिका चाहती हैं कि ये दोनों शोएब के होमटाउन भोपाल में धूमधाम से निकाह करें...जानिए कैसे हुई इनके प्यार की शुरुआत....
ये सबको पता है कि दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' के सेट्स पर हुई थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते थे कि दीपिका शो में आने से पहले शादीशुदा थीं। वहीं, बाद में उन्होंने अपने पति रौनक सैमसन से तलाक ले लिया। शोएब शो में सिमर के पति प्रेम का किरदार निभाते थे ।
ऐसे में तलाक के बाद दीपिका को शोएब एक-दूजे के करीब आए। धीरे-धीरे इन दोनों के बीच दोस्ती हुई। और इसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदलने में वक्त नहीं लगा। दुनिया के सामने जब-जब इनके अफेयर की बात आयी तो इन दोनों ने अपने रिश्ते से इनकार कर 3 साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद इसका खुलासा किया। मगर शोएब के शो छोड़ने के बाद दीपिका काफी परेशान हो गयी थीं।