जब से बिग बॉस 12 का ऐलान हुआ है फैंस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर सीजन में शो के फॉर्मेट को लेकर दर्शकों के बीच भी क्रेज रहता है। ऐसे मे इस बार भी सभी जानना चाह रहे थे कि बिग बॉस के मेकर्स शो को और दिलचस्प बनाने के लिए आखिर क्या नया करने वाले हैं।
नए सीजन के ऐलान के साथ ही इस बात का खुलासा भी हो गया था कि इस बार कंटेस्टेंट जोड़ियों में हिस्सा लेंगे लेकिन ऐसा लग रहा है शो के मेकर्स का अपना ही फैसला उनके लिए मुसीबत बन गई है। इस फॉर्मेट के ऐलान के बाद से भले ही दर्शकों में रुचि बढ़ गई हो लेकिन अब इसमें बदलाव होने जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के मेकर्स को जोड़ियों में सेलेब कंटेस्टेंट नहीं मिल पा रहे हैं जिसके बाद अब कंटेस्टेंट की सोलो एंट्री होगी। बता दें कि शो में 21 कंटेस्टेंट होंगे। इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां होंगी और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी।
4 of 5
माहिका शर्मा टीवी शो एफआईआर में काम कर चुकी हैं
- फोटो : Instagram
इस बार बिग बॉस में सबसे महंगी जोड़ी ब्रिटिश पोर्न स्टार डैनी डी और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की होगी। बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए यह जोड़ी सबसे ज्यादा फीस चार्ज कर रही है। खबरों की मानें तो इस जोड़ी को एक हफ्ते के 95 लाख रुपए मिलेंगे।
इससे पहले रिलीज हुए शो के प्रोमो में सलमान खान क्लास लेते हुए नजर आ रहे थे। क्लास में कई सारे लोग मौजूद थे जो कि जोड़ियों में नजर आ रहे थे। वीडियो में सलमान खान जोड़ियों से बात करते हुए नजर आ रहे थे। क्लास में मौजूद जोड़ियां सास-बहू, बहन और दोस्तों की नजर आ रही थी।