बिग बॉस 12 में एक बार फिर वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों की क्लास लेने आए। इस दौरान घर में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए चार (रोमिल, दीपक, सोमी और सुरभि) कंटेस्टेंट को खुद को नॉमिनेशन से बचाने का मौका दिया। घर में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति ने भी दस्तक दी... आइए जानते हैं क्या-क्या हुआ....
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि बिग बॉस ने नॉमिनेट कंटेस्टेंट रोमिल, दीपक, सोमी और सुरभि को अपनी जगह किसी और को नॉमिनेट करने का मौका दिया। ऐसे में दीपक ने जसलीन. रोमिल ने सृष्टि, सुरभि ने रोहित और सोमी ने शिव को चुना। इसके बाद इन चारों पर आटा, सड़े टमाटर और गोबर डाला गया।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
इसके बाद शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी शो में एंट्री ली। प्रीति इस शो पर अपनी नई फिल्म भैय्याजी सुपरहिट का प्रमोशन करती दिखाईं दी। वहीं हर बार की तरह इस बार भी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ उनके फैंस के दिलों की धड़कने भी बढ़ गई है, लेकिन सामने आ रही जानकारी की माने तो सलमान इस हफ्ते घर से किसी को भी बेघर नहीं करने वाले है।
ऐसे में घरवालों ने सलमान से गुजारिश की कि वो इस हफ्ते किसी को भी घर से बेघर ना करे। ऐसे में सलमान सभी की बात मानते हुए नजर आए। बता दें कि इस हफ्ते में कोई भी इविक्शन नहीं होगा। लेकिन आपको बता दें कि इस हफ्ते सबसे कम वोट सोमी खान को ही मिले है, ऐसे में अगर इविक्शन होता तो सोमी घर से बाहर जातीं।
5 of 5
deepika kakkar
- फोटो : voot app
बता दें कि इस हफ्ते दीपिका को घर का सबसे बड़ा गुनहगार माना गया है। उनको यह सजा कैप्टेंसी टास्क के दौरान ईमानदारी से संचालक की भूमिका ना निभाने पर मिली। रोमिल, सुरभि, दीपक और सोमी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। लेकिन इस हफ्ते कोई बेघर नहीं होने वाला है।