फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर से जाते ही मेघा ने श्रीसंथ के मैच फिक्सिंग से जुड़ा दिया बड़ा बयान, बोलीं - 'जिंदगी छीन ली गई है'

Sun, 09 Dec 2018 02:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Megha Dhade evicted revealed shocking things about Sreesanth and Dipika Kakar
Megha Dhade and sreesanth - फोटो : twitter

'बिग बॉस' से इस हफ्ते जसलीन मथारू और मेघा धड़े बेघर हो चुकी हैं। घर से बेघर होते ही इन दोनों ने कई खुलासे किए हैं। शो के दौरान हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय देने वाली मेघा ने 'बिग बॉस' से बाहर आते ही घर से जुड़े कई राज खोले। मेघा ने न केवल श्रीसंथ और दीपिका से हुई अपनी दोस्ती की सच्चाई बताई बल्कि श्रीसंथ को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

Trending Videos
Bigg Boss 12 Megha Dhade evicted revealed shocking things about Sreesanth and Dipika Kakar
Megha Dhade - फोटो : twitter

मेघा ने इंटरव्यू के दौरान यह बातें कही। जब मेघा से पूछा गया कि आपको क्या लगता है कि श्रीसंथ को क्रिकेट में कमबैक करना चाहिए या नहीं? मेघा ने कहा - 'मेरी दिल से यह ख्वाहिश है कि वह क्रिकेट खेले। उन्होंने जो भी किया है या नहीं वो मैं जज नहीं कर सकती। कोर्ट ने भी उन्हें क्लीनचिट दी है। इस बात का कोई सबूत भी नहीं है कि उन्होंने वो किया है।'

Bigg Boss 12 Megha Dhade evicted revealed shocking things about Sreesanth and Dipika Kakar
Sreesanth - फोटो : twitter

मेघा ने आगे कहा - 'अगर कोर्ट ने उन्हें बेगुनाह साबित किया है तो हम कोई नहीं होते उन्हें रोकने वाले। अगर मैं अपने आप पर लेकर देखूं...मैं पेशे से एक्ट्रेस हूं। मेरी जिंदगी का यह मकसद है। अगर मुझसे यह कोई छीन ले तो मैं क्या खुश रह पाऊंगी, या इस कमी को किसी और चीज से भर पाऊंगी..मुझे पता है ऐसा कभी नहीं हो सकता। श्रीसंथ के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है उनसे उनकी जिंदगी छीन ली गई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Megha Dhade evicted revealed shocking things about Sreesanth and Dipika Kakar
Megha Dhade - फोटो : twitter

मेघा ने कहा - 'उनके साथ नाइंसाफी हुई है। यही दुआ करूंगी कि वो अपनी जिंदगी फिर से जिए।' मेघा ने कहा - 'श्री गेम के अंदर एकदम रियल है। वो जैसे हैं वैसा ही दिखाते हैं। मैं चाहती हूं श्रीसंथ या फिर दीपिका में से कोई इस शो को जीते।' आपको बता दें, 'बिग बॉस' 12 फिनाले से महज 3 हफ्ते दूर है। घर में अब 8 सदस्य बाकी हैं। इन सदस्यों में श्रीसंथ, दीपिका कक्कड़, रोमिल चौधरी, दीपक ठाकुर, सुरभि राणा, करणवीर, सोमी खान और रोहित हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 12 Megha Dhade evicted revealed shocking things about Sreesanth and Dipika Kakar
Bigg Boss 12 - फोटो : twitter

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि 'बिग बॉस' सभी घरवालों को अपने परिवार से मिलने का मौका देंगे। इस एपिसोड के प्रोमो भी आ गए हैं जिसमें घरवाले इमोशनल नजर आ रहे हैं। सुरभि राणा को 'टिकट टू फिलाने' मिल चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सुरभि के साथ बाकी सदस्य कौन होंगे जो 'बिग बॉस' के फिनाले तक पहुंचेंगे। 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed