बिग बॉस 12 में शुक्रवार के एपिसोड में करणवीर बोहरा इस हफ्ते घर के कप्तान बन गए हैं। वीकेंड का वॉर में सलमान खान आए और करणवीर का मजाक बनाने लगे। केवल इस हफ्ते ही नहीं इससे पहले भी सलमान लगातार करणवीर का मजाक बनाते आ रहे हैं। कभी बॉडी शेमिंग पर तो कभी उनके कपड़ों को लेकर। इस वजह से सोशल मीडिया पर सलमान की आलोचना भी हुई कि आखिर क्यों हर हफ्ते वो करणवीर को निशाने पर ले लेते हैं। अब इस बार करणवीर की पत्नी टीजे सलमान पर भड़क गईं।
2 of 6
Karanvir Bohra
- फोटो : file photo
टीजे ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ओपन लेटर लिखा और मेकर्स पर सवाल उठाए। टीजे ने लिखा कि 'मैंने रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड देखा उसके बाद मैं अपने कुछ विचार रखना चाहती हूं। सबसे पहले मैं बता दूं कि मुझे नहीं पता कि मैंने या केवी ने किसी भी तरह से आपका अपमान किया है तो मैं उसके लिए माफी मांगती हूं।'
टीजे आगे लिखती हैं कि 'ऐसा लगता है आप लोग केवी से नाराज हैं लेकिन हमें नहीं पता किस बात को लेकर। हर हफ्ते केवी का मजाक बनाया जाता है और उनके हौसले को गिराने का काम होता है। केवी एक मेहनती एक्टर रहे हैं और इंडस्ट्री में कई बेहतरीन काम किए हैं। वो रेस्पेक्टेड, अवॉर्ड विनिंग एक्टर और एक अच्छे इंसान हैं। ये रेस्पेक्ट पाने के लिए उन्होंने सालों मेहनत की है, जिसका सम्मान करें।'
4 of 6
karanvir bohra
- फोटो : file photo
'बिग बॉस में मैंने देखा है कि डबल स्टैंडर्ड अपनाया जाता है। जब दूसरे लोग रोहित के पर्पल शॉर्ट्स पहनने पर मजाक बनाते हैं तो केवी सवाल उठाते हैं। हर हफ्ते वीकेंड का वॉर में केवी कुछ भी पहने उसका मजाक बनाया जाता है। उसके बालों का, उसके कपड़ों का, उसके लुक्स का। यह शर्मनाक है कि किसी के लुक्स और कपड़ों पर मजाक बनाया जा रहा है।'
5 of 6
karanvir bohra
- फोटो : file photo
करणवीर की पत्नी ने कहा- 'पहले दिन से ही केवी ने शो के फॉरमेट का सम्मान किया है जबकि कुछ दूसरे ऐसा नहीं करते। उसने कभी भी शो छोड़कर जाने की कोशिश नहीं की। ना तो कभी बिग बॉस या चैनल के खिलाफ बोला, ना तो किसी को गाली दी, हर टास्क में केवी अपना बेस्ट देते हैं और जब भी गलती होती है माफी मांगते हैं।'