{"_id":"5e14810f8ebc3e87fc6b95fb","slug":"bigg-boss-12-ex-contestant-neha-pendse-talk-about-her-husband-shardul-bayas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो बार तलाक ले चुके हैं नेहा पेंडसे के पति, शादी के दो दिन बाद ही एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दो बार तलाक ले चुके हैं नेहा पेंडसे के पति, शादी के दो दिन बाद ही एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 07 Jan 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Neha Pendse sangeet ceremony
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस सीजन 12' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकीं नेहा पेंडसे (Neha Pendse) ने पांच जनवरी को ब्वॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास (shardul bayas) से शादी की है। यह शादी पूरी तरह से मराठी रीति रिवाज से महाराष्ट्र के पुणे में पूरी हुई। शादी के बाद नेहा ने अपने रिश्ते से जुड़ी कई बातें मीडिया से बताईं।
2 of 6
Neha Pendse sangeet ceremony
- फोटो : Instagram
स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में नेहा ने कहा- शादी से पहले मैं तीन बार रिलेशन में रह चुकी थी हालांकि किसी से मेरा रिश्ता लंबा नहीं चला। इन असफलताओं ने ही मुझे मजबूत बनाया। नेहा ने इस इंटरव्यू में अपने पति के बारे में भी कई बातें साझा कीं।
3 of 6
नेहा पेंडसे
- फोटो : Twitter
नेहा ने बताया- 'मैं जानती हूं की शार्दुल दो बार शादी कर चुके हैं। उनकी दो प्यारी बेटियां भी हैं। ये बात मुझे अपनी शादी से पहले पता थी। उन्होंने मुझसे कुछ नहीं छुपाया है। क्या हुआ की शार्दुल की पहले दो बार शादी हो चुकी हैं, मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
neha pendse
- फोटो : social media
बता दें पांच जनवरी को शादी से एक दिन पहले नेहा की सगाई हुई। वहीं संगीत सेरेमनी में भी नेहा और शार्दुल ने मस्ती की। तस्वीरों में नेहा होने वाले पति शार्दुल के साथ बेहद खुश नजर आईं। इस मौके पर नेहा ने मल्टीकलर की स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहना था। नेहा ने लाइट मेकअप किया था जिसमें वह खूबसूरत लग रही थीं। नेहा की मल्टी कलर ड्रेस से मैच करते हुए शार्दुल ने भी कुर्ता पहना था।
विज्ञापन
5 of 6
Neha Pendse
- फोटो : instagram
नेहा पेंडसे ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री में 'कैप्टेन हाउस' सीरियल से की थी। इसके बाद कई सारे सीरियल्स में उन्होंने काम किया। इन सीरियल्स में 'पड़ोसन', 'हसरतें', 'मीठी मीठी बातें', 'भाग्यलक्ष्मी', 'फैमिली टाइल विद कपिल शर्मा' में भी दिखीं। टीवी के अलावा नेहा ने सिनेमाजगत में भी हाथ आजमाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।