फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ शुक्ला से बेपनाह प्यार करती है ये कंटेस्टेंट, एक्स बिग बॉस विनर ने किया खुलासा

Tue, 07 Jan 2020 04:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 07 Jan 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Aarti Singh is in Love With Siddharth Shukla Said Ex Bigg Boss Winner Prince Narula
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

बिग बॉस के घर में आरती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती शुरुआत से ही चर्चा में है। ये दोनों बिग बॉस के घर के बाहर भी दोस्त रहे हैं। दोनों की दोस्ती अब तक भी घर में बरकरार है। हालांकि रश्मि भी बिग बॉस हाउस के बाहर से ही रश्मि की दोस्त रही हैं। लेकिन फिर भी इन दोनों की दोस्ती में यहां काफी अनबन देखने को मिली। रश्मि और सिद्धार्थ के झगड़े में भी आरती सिद्धार्थ का साथ देते हुए ही दिखाई देती हैं। 

Bigg Boss 13 Aarti Singh is in Love With Siddharth Shukla Said Ex Bigg Boss Winner Prince Narula
Siddharth Shukla and Aarti Singh - फोटो : voot

ऐसे में अब एक्स बिग बॉस विनर ने इनके बीच की दोस्ती का राज खोला है। ये एक्स बिग बॉस विनर हैं प्रिंस नरूला। प्रिंस ने बताया है कि आरती सिद्धार्थ से प्यार करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान प्रिंस ने इस बात पर से पर्दा उठाया है। कई मौकों पर ऐसा लगा भी है कि आरती मन ही मन सिद्धार्थ को पसंद करती हैं। लेकिन कभी सिद्धार्थ की तरफ से ऐसा कुछ नहीं लगा।

Bigg Boss 13 Aarti Singh is in Love With Siddharth Shukla Said Ex Bigg Boss Winner Prince Narula
prince narula

बिग बज में प्रियांक शर्मा से बात करते हुए प्रिंस ने कहा, 'आरती की आंखों में सिद्धार्थ के लिए प्यार दिखता है। कभी-कभी शहनाज गिल भी उनसे जलती हैं। सिद्धार्थ आरती को गुस्से में काफी कुछ कह भी देता है। लेकिन फिर भी वो सिद्धार्थ का ही सपोर्ट करती है। आरती का प्यार झलकता है। जब आरती को सिद्धार्थ से भाव नहीं मिलता तो उसे बुरा भी लगता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Aarti Singh is in Love With Siddharth Shukla Said Ex Bigg Boss Winner Prince Narula
Shehnaz Kaur Gill and Aarti Singh - फोटो : voot

गौरतलब है कि बीते दिनों बिग बॉस की ही कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने भी सिद्धार्थ और आरती के रिश्ते पर सवाल उठाया था। शहनाज ने आरती और सिद्धार्थ से पूछा था कि कहीं उन दोनों का कोई चक्कर तो नहीं चल रहा है? हालांकि शहनाज ने ये बात मजाक में कही थी।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Aarti Singh is in Love With Siddharth Shukla Said Ex Bigg Boss Winner Prince Narula
Siddharth Shukla, Aarti Singh - फोटो : social media

वहीं पहले भी कई बार इस तरह की बातें सामने आई थीं। शो की शुरुआत से ही लगता था कि आरती सिद्धार्थ को पसंद करती हैं। शो की शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। लेकिन शो के पहले पड़ाव के बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। सिद्धार्थ ने कई बार आरती को बहुत कुछ बोला है और उनका दिल दुखाया है। फिर भी आरती हमेशा उनके साथ खड़ी दिखाई देती हैं। इसे देख कर तो लगता है कि प्रिंस सही ही कह रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed