फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: दीपक ठाकुर को फूट-फूटकर रोता देख हो जाएंगे इमोशनल, 15 हफ्तों का ऐसा रहा सफर

Sat, 29 Dec 2018 01:53 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 29 Dec 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 deepak thakur 15th week journey
bigg boss 12 - फोटो : colors tv

बिग बॉस 12 का ग्रैंड फिनाले 30 दिसंबर को है। घर में इस वक्त 5 कंटेस्टेंट बचे हैं जिनमें दीपिका कक्कड़, करणवीर बोहरा, श्रीसंथ, रोमिल चौधरी और दीपक ठाकुर हैं। टॉप 5 ये कंटेस्टेंट बिग बॉस की ट्रॉफी के लिए मुकाबला कर रहे हैं। 3 महीने तक शो देखने के बाद अब दर्शक फिनाले का इंतजार कर रहे हैं।

bigg boss 12 deepak thakur 15th week journey
deepak thakur - फोटो : voot

15 हफ्ते तक घर में वक्त बिताने के बाद पांचों कंटेस्टेंट के लिए हर एक पल यादगार बन गया है। इनमें से कुछ यादें उनके लिए अच्छी रहीं तो कुछ कड़वी। इन यादगार लम्हों को बिग बॉस ने अपने कैमरे में समेटा और एक-एक कंटेस्टेंट को वीडियो दिखाया जिसके बाद उनकी आंखें नम हो गईं।

bigg boss 12 deepak thakur 15th week journey
bigg boss 12 - फोटो : voot

कलर्स टीवी द्वारा ऐसा ही एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है, जिसमें दीपक ठाकुर की अब तक की जर्नी को दिखाया गया है। वीडियो देखते-देखते दीपक ठाकुर फूट-फूटकर रोने लगते हैं और कहते हैं कि 'ये मेरा घर है और हम यहां के दीपक ठाकुर हैं।' बता दें कि बिहार के रहने वाले दीपक ठाकुर पहले हफ्ते से ही मजबूत कंटेस्टेंट माने जाते रहे हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 deepak thakur 15th week journey
romil chaudhary - फोटो : voot

फिनाले से पहले शो की टीआरपी में उछाल देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस अपने चहेते कंटेस्टेंट को जीताने के लिए लगातार वोट कर रहे हैं, इस बीच खबर आ रही है कि जीत की दहलीज पर खड़े रोमिल चौधरी पैसे लेकर शो को छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
bigg boss 12 deepak thakur 15th week journey
romil chaudhary - फोटो : voot

बता दें कि शो की थीम के मुताबिक हर बार की तरह शो के आखिरी पड़ाव पर सलमान खान सभी फाइनलिस्ट को बड़ा ऑफर पेश करते हैं। इस ऑफर के तहत टॉप 5 फाइनलिस्ट को पैसे के बदले शो क्विट करने का ऑप्शन दिया जाता है। ऐसे में जो कंटेस्टेंट इस ऑफर को अपना लेता है उसे पैसे देकर तुरंत शो से बाहर कर दिया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed