बिग बॉस 12 का काउंट डाउन पहले ही शुरू हो चुका है और अब बस दो दिन ही बचे हैं फिनाले में। लेकिन शो में लगातार स्टार का आना लगा हुआ है। शो की टीआरपी में भी बड़ा उछाल देखा जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर फैन्स अपने चहेते कंटेस्टेंट को जितवाने के लिए लगातार वोट कर रहे हैं, इस बीच खबर आ रही है कि जीत की दहलीज पर खड़े रोमिल चौधरी पैसों से भरा ब्रीफकेस लेकर शो को छोड़ सकते हैं..जिसपर रोमिल के फैन्स का गुस्सा फूट रहा है...
बिग बॉस: पैसे लेकर शो छोड़ रहे रोमिल चौधरी, फैन्स को पता चला तो सुनाई खरी-खोटी
बता दें कि शो की थीम के मुताबिक हर बार की तरह शो के आखिरी पड़ाव पर सलमान खान सभी फाइनलिस्ट को बड़ा ऑफर पेश करते हैं। इस ऑफर के तहत टॉप 5 फाइनलिस्ट को पैसों से भरा सूटकेस का लालच दिया जाता है। यह एक मौका होता है कि अगर वह शो ना जीते तो यह रकम भी चली जाएगी। ऐसे में जो कंटेस्टेंट इस ऑफर को अपना लेता है उसे पैसे देकर तुरंत शो से बाहर कर दिया जाता है।
बता दें कि द खबरी के मुताबिक, रोमिल चौधरी पैसों से भरा बैग लेकर शो को छोड़ सकते हैं। लेकिन जब यह बात रोमिल के फैन्स को पता चली तो उनका गुस्सा सातवें आसमान को भी क्रॉस कर गया। कई यूजर्स ने रोमिल को खूब खरी -खोटी भी सुनाई है। एक ने कहा कि 'यहां हम पागल हैं जो वोट कर रहे हैं, बाहर आने के बाद दीपिका को सपोर्ट कर लेना।'
बता दें कि रोमिल के अलावा दीपिका, दीपक श्रीसंथ और करणवीर टॉप 5 कंटेस्टेंट हैं जो हर संभंव जीत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अगर रोमिल ने यह कदम उठा लिया तो उनके फैन्स खासा नाराज हो जाएंगे। इससे पहले बिग बॉस ने मिडवीक एविक्शन के चलते सुरभि राणा को बाहर कर घरवालों के होश उड़ा दिए थे।
बता दें कि सुरभि को अचानक शो से बाहर निकाल देने के चलते रोमिल का भी कॉन्फिडेंस गिरता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में हो सकता है कि रोमिल आखिरी समय में खुद को बाकियों से कमतर मानकर पैसों से भरा बैग लेकर बाहर आ जाए। यहां देखिए वो ट्वीट जिसमें रोमिल के फैन्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
High Chances Romil will Quit show For money Briefcase #BB12 #BB12Finale
— The Khabri (@TheKhbri) December 28, 2018
Vote for Deepak Thakur
Deepak The Ultimate Winner
— Prachi Mehta Durkaal (@durkaal) December 28, 2018
Hm pagl baithe h yaha
O please apni deepika ko bad me kr lena support jb bhar aa jayee
— Sangam Choudhary (@sangam_khanchi) December 28, 2018