'बिग बॉस 12' में आज का दिन काफी गहमागहमी भरा होने वाला है। लग्जरी बजट के लिए बिग बॉस ने घर के कंटेस्टेंट को 'समुद्री लुटेरे' टास्क दिया। जिसमें पहले दिन सेलेब्स को टॉर्चर किया गया। अब आज कॉमनर जोड़ियों को इस टास्क में कुर्सी पर बैठना होगा। जिसमें सिंगल्स उनकी परीक्षा लेंगे।
आज आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि एक बार फिर श्रीसंथ खान सिस्टर्स से भिड़ेंगे। श्रीसंथ के गुस्से को दीपिका शांत करने की कोशिश करेंगी, जिससे वो कूल होकर गेम को आगे बढ़ा सकें। श्रीसंथ कहते हैं सोमी और सबा को निशाना बनाएंगे क्योंकि वो कमजोर हैं।
नेहा पेंडसे और दीपिका कक्कड़ आपस में कहती हैं कि हमें हर कीमत पर उनसे बेहतर करना है हालांकि इस दौरान दीपिका कहती हैं कि हमें इंसानियत को नहीं भूलना है। जिस पर नेहा कहती हैं कि जब उन्होंने मुझे टॉर्चर किया तो क्या मेरे बारे में सोचा था। ऐसे में अगर टॉर्चर का लेवल एक स्टेप ऊपर नहीं बढ़ाएंगे तो वो भी अपनी सीट से नहीं उठेंगे।
बता दें कि कल दिन की शुरुआत 'सात समंदर पार..' गाने के साथ हुई जिसके बाद ही माना जाने लगा कि टास्क भी गाने से जुड़ा हुआ है। गार्डन एरिया में एक जहाज बनाया गया था। जिस पर हमेशा एक सिंगल्स को सोने की रिंग्स पकड़कर बैठना था। समुद्री लुटेरे यानी जोड़ियों को कुर्सी पर बैठे सिंगल्स को इस कदर मजबूर करना था कि उन्हें सोने की रिंग्स सौंप दें। तबीयत खराब होने के चलते श्रीसंथ इसमें शामिल नहीं हो सके।
समुद्री लुटेरों को रिंग्स सौंपने तक या बिग बॉस के अगले आदेश तक सिंगल कंटेस्टेंट को कुर्सी पर बैठे रहना था। टास्क के दौरान कृति और रौशमी को संचालक बनाया गया। नेहा पेंडसे और करणवीर आखिर तक कुर्सी पर बैठे रहे जबकि दीपिका और सृष्टि अपनी रिंग्स हार गईं।