'बिग बॉस 12' के दूसरे हफ्ते में घरवालों को लग्जरी बजट टास्क दिया गया। जिसका नाम था 'समुद्री लुटेरे'। दिन की शुरुआत 'सात समंदर पार..' गाने के साथ हुई जिसके बाद ही माना जाने लगा कि टास्क भी गाने से जुड़ा हुआ है। गार्डन एरिया में एक जहाज बनाया गया था। जिस पर हमेशा एक सिंगल्स को सोने की रिंग्स पकड़कर बैठना था। समुद्री लुटेरे यानी जोड़ियों को कुर्सी पर बैठे सिंगल्स को इस कदर मजबूर करना था कि उन्हें सोने की रिंग्स सौंप दें। बता दें कि तबीयत खराब होने के चलते श्रीसंथ इसमें शामिल नहीं हो सके।
समुद्री लुटेरों को रिंग्स सौंपने तक या बिग बॉस के अगले आदेश तक सिंगल कंटेस्टेंट को कुर्सी पर बैठे रहना था। टास्क के दौरान कृति और रौशमी को संचालक बनाया गया। सबसे पहले नेहा पेंडसे जहाज पर बनी कुर्सी पर बैठीं। फिर शुरू होता है नेहा पर टॉर्चर का दौर। दीपक और दूसरे कंटेस्टेंट मिलकर नेहा पर ठंडा पानी, आटा, डस्टबिन से कूड़ा और अंडा डालते हैं। इतना टॉर्चर सहने के बाद भी नेहा आखिर तक टिकी रहती हैं।
नेहा के बाद सृष्टि रोड टॉर्चर चेयर पर बैठीं। खान सिस्टर्स सोमी और सबा ने उनकी आंखों में नींबू निचोड़ा। इसके बाद जब उन पर साबुन का पानी डाला गया तो वो टिक नहीं पाईं और अपनी चेयर से उठ गईं। चेयर से उठते ही सृष्टि ने अपना रिंग भी गंवा दिया।
नेहा के बाद दीपिका कक्कड़ बैठीं। रोमिल और निर्मल लगातार दीपिका पर पानी का फोर्स दे रहे थे जिसके बाद दीपिका चेयर से थोड़ा उठ गईं। कृति और रौशमी के मुताबिक दीपिका ये टास्क हार गई थीं। जिसे बिग बॉस ने आखिरी फैसला बताया। इस तरह जोड़ियों को दो रिंग्स मिल गए।
दीपिका के बाद लग्जरी बजट टास्क करणवीर बोहरा ने सफलतापूर्वक पूरा किया। दीपक ने टास्क के दौरान करणवीर का साथ दिया और कहा कि वह सांस भी नहीं ले पा रहे हैं। एक हद में रहकर रहम दिखाते हुए टास्क किया जाए। इस दौरान श्रीसंथ एक बार फिर गुस्से में नजर आए। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि कुत्ते ऐसे ही भौंकते हैं। इस तरह सेलिब्रिटीज ने टास्क पूरा किया। अब इसके बाद आज यानी बुधवार को जोड़ियों को टास्क का सामना करना होगा।