फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: ये पांच वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स पलट देंगे गेम, शहनाज-सिद्धार्थ और रश्मि से है कनेक्शन

Sun, 03 Nov 2019 11:03 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 03 Nov 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 5 contestants wild card entry today know the connection with housemates
Shefali, Arhan khan and Himanshi khurana - फोटो : file photo

'बिग बॉस 13'  में 'वीकेंड का वार' के दिन घर में एक साथ पांच कंटेस्टेंट एंट्री लेंगे। खास बात है कि इन पांचों कंटेस्टेंट्स का घर में मौजूद किसी ना किसी कंटेस्टेंट से खास कनेक्शन है। सीक्रेट रूम से तीन कंटेस्टेंट पहले ही दावा कर चुके हैं कि घर में एंट्री लेते ही पूरा खेल पलट जाएगा। जानिए कौन हैं वो पांच कंटेस्टेंट्स जो दो नवंबर को घर में एंट्री लेंगे और उनका घरवालों से क्या कनेक्शन है। 

Bigg Boss 13 5 contestants wild card entry today know the connection with housemates
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाले 'द खबरी' अकाउंट ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के मुताबिक घर में जो पांच कंटेस्टेंट्स आने वाले हैं वह- शेफाली जरीवाला, खेसारी लाल, तहसीम, हिमांशी खुराना और अरहान खान हैं। 
 

Bigg Boss 13 5 contestants wild card entry today know the connection with housemates
Shefali Zariwala and Siddharth Shukla - फोटो : file photo

इन पांच कंटेस्टेंट्स में से तीन कंटेस्टेंट का घर के उन सदस्यों से कनेक्शन है जो घर में सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। शेफाली जरीवाला ने शो में आने से पहले ही इस बात को स्वीकार कर लिया कि वह सिद्धार्थ शुक्ला को डेट कर चुकी हैं। इस वक्त घर में सिद्धार्थ लड़कियों में सबसे ज्यादा आरती सिंह और उसके बाद शहनाज का साथ देते हैं। ऐसे में शेफाली के आने के बाद सिद्धार्थ का रुख क्या होगा, यह देखना दिलचस्प होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 5 contestants wild card entry today know the connection with housemates
Himanshi Khurana and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : file photo

हिमांशी खुराना का कनेक्शन शहनाज कौर गिल से है। कुछ वक्त पहले ही हिमांशी और शहनाज की काम को लेकर अनबन हुई थी। ऐसे में दोनों की दुश्मनी 'बिग बॉस' में क्या रंग लाएगी, यह देखना मजेदार होगा। इन दोनों कंटेस्टेंट के अलावा अरहान खान का रश्मि देसाई से कनेक्शन है। रश्मि देसाई अरहान खान को डेट कर रही हैं। शो के शुरू होने से पहले ही इन दोनों के 'बिग बॉस' में आने की खबरें आई थीं। हालांकि शो के प्रीमियर के दौरान रश्मि ने शो में अरहान के साथ शादी की खबरों को झूठा ठहराया था। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 5 contestants wild card entry today know the connection with housemates
Rashami Desai,Arhaan Khan - फोटो : amar ujala

शो शुरू होने से पहले बॉम्बे टाइम्स वेबसाइट की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रश्मि इस शो में ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान से शादी करेंगी। रश्मि शो की शुरुआत में ही एंट्री करेंगी और उनके ब्वॉयफ्रेंड कुछ दिनों बाद। खास बात है कि रश्मि के बाद अब अरहान भी शो में जाने वाले हैं। ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में घरवालों की क्या रणनीति होगी, यह देखना दिलचस्प रहेगा। 

यह भी पढ़ें- Exclusive: बिग बॉस में लड़कियों के लिए कैसे 'कांटा' बनेंगी शेफाली, इंटरव्यू में किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed