फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: बाहर निकलते ही शिल्पा को आई सलमान की याद, खुलेआम कह दी दिल की बात

Mon, 22 Jan 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jan 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 winner shilpa shinde thanks salman khan for encouraging
shilpa shinde

बिग बॉस 11 खत्म हो चुका है लेकिन घर के सदस्य अभी भी पार्टी और मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद मिली लोकप्रियता को सारे कंटेस्टेंट्स इंज्वॉय कर रहे हैं। शो की विनर शिल्पा शिंदे 105 दिनों के मुश्किल सफर के बाद शो जीतने में कामयाब रहीं। पूरे सीजन के दौरान हमने देखा कि ना केवल घर के बाहर दर्शकों ने बल्कि सलमान खान ने भी शिल्पा शिंदे का सपोर्ट किया।

bigg boss 11 winner shilpa shinde thanks salman khan for encouraging
Shilpa Shinde

हमने आपको पहले ही बताया था कि ना केवल सलमान बल्कि उनकी मां सलमा खान भी चाहती हैं कि शिल्पा शिंदे इस शो को जीते। सलमा खान शिल्पा को बेहद पसंद करती हैं। बता दें कि सलमान खान खुद कई बार शो में शिल्पा को सपोर्ट करते नजर आए हैं। यहां तक कि शिल्पा से लड़ाई करने के चलते सलमान ने अर्शी और आकाश को कई बार जमकर फटकार लगाई है। 

bigg boss 11 winner shilpa shinde thanks salman khan for encouraging
shilpa shinde

सलमान के इस तरह से सपोर्ट में आने के बाद शिल्पा शिंदे ने कई बार शो के दौरान उनको धन्यवाद दिया। वहीं अब घर से बाहर निकलने के बाद शिल्पा ने सलमान को थैंक्स बोलते हुए ट्वीट किया। शिल्पा ने सबसे पहले अपने फैंस को धन्यवाद बोलते हुए लिखा, 'मुझे सपोर्ट करने और विनर बनाने के लिए सभी का धन्यवाद,  मुझे पता चला आज सोशल मीडिया पर क्या ट्रेंड कर रहा है और मुझे इस बात का गर्व है। नेटवर्क इश्यू की वजह से मैं लाइव नहीं आ पाई लेकिन मैं जल्द ही अपने फैंस से लाइव बात करूंगी।' 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 winner shilpa shinde thanks salman khan for encouraging
shilpa

इसके बाद शिल्पा शिंदे ने दूसरा ट्वीट किया कि, 'शो में मेरा हौसला बढ़ाने के लिए सलमान खान का शुक्रिया। मैं किस तरह शुक्रिया करूं इसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।' 
 



 

विज्ञापन
bigg boss 11 winner shilpa shinde thanks salman khan for encouraging
shilpa shinde

शिल्पा फिलहाल तो इंटरव्यूज और कई कार्यक्रमों में व्यस्त हैं लेकिन वह जल्द ही विकास गुप्ता के वेब सीरीज में नजर आएंगी। इसका जिक्र शिल्पा और विकास ने घर के अंदर भी कई बार किया। दरअसल, शिल्पा ने विकास से कहा था कि 'मुझे मौका मिलेगा तब भी मैं सीरीयल में काम नहीं करूंगी, लेकिन विकास को मैंने वादा किया है कि उनके साथ एक छोटी सी वेब सीरीज में काम करूंगी तो वह वादा मैं पूरा करूंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed