{"_id":"5a6d8f034f1c1b462c8b494d","slug":"bigg-boss-11-winner-shilpa-shinde-speaks-over-her-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss विनर शिल्पा शिंदे ने आखिर ऐसा क्यों कहा, 'शादी नहीं करना चाहतीं!","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss विनर शिल्पा शिंदे ने आखिर ऐसा क्यों कहा, 'शादी नहीं करना चाहतीं!
Sun, 28 Jan 2018 02:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shinde
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने अनपी शादी को लेकर बड़ा खुसाला किया है। उन्होंने कहा कि वे शादी नहीं करेंगी क्योंकि वे अभी सिंगल ही खुश है। इसके अलावा उन्होंने अपनी पहली शादी के टूटने पर भी बड़ी सीक्रेट बात बताई।
2 of 5
Romit And Shilpa
टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' से फेमस हुईं पूर्व अंगूरी भाबी यानि कि शिल्पा शिंदे ने बताया है कि वे अभी शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि भविष्य में उनके साथ क्या होगा वे नहीं जानती। लेकिन शादी को लेकर उन्होंने साफ कहा कि वे अभी शादी नहीं करना चाहती हैं। लेकिन उन्होंने ये भी क्लियर किया वे ऐसा नहीं कह रही हैं कि वे शादी ही नहीं करेंगी।
3 of 5
shilpa shinde home
बता दें कि 40 वर्षीय शिल्पा का अफेयर उनसे 3 साल छोटे टीवी एक्टर रोमित राज से था। दोनों में एक ही सीरियल में काम करने के चलते नजदीकियां बढ़ी थी। शिल्पा और रोमित राज के साथ 'मायका' और 'मात-पिता के चरणों में स्वर्ग' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं। दोनों सीरियल मायका में एक-दूसरे के पार्टनर बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shilpa Shinde
इसके बाद साल 2009 में दोनों ने गोवा में शादी करने का फैसला कर लिया था। शिल्पा और रोमित की शादी के कार्ड तक छप गए थे। इसी साल करवा चौथ के ठीक दो दिन पहले शिल्पा ने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। शिल्पा को ये पता चल गया है कि रोमित एक डोमिनेटड पर्सन है लेकिन उनकी लाइफ में एक एडजस्टिंग पति की मांग है।
विज्ञापन
5 of 5
Shilpa Shinde
वहीं, शिल्पा की मां ने बताया कि रोमित शुरुआत में एक अच्छा लड़का था। लेकिन धीरे-धीरे उसका व्यवहार बदलता गया और साथ ही उसकी फैमिली की भी सोच बिल्कुल अलग थी। ऐसे में शिल्पा ने शादी तोड़ने का फैसला लिया। शिल्पा की मां ने यहां तक कहा कि शादी के बाद तलाक हो इससे अच्छा था कि पहले ही रिश्ता खत्म कर लिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।