बिग बॉस 11 के घर में इस बार सभी कंटेस्टेंट हदें पार करते हुए नजर आ रहे हैं। पहले प्रियांक ने आकाश के साथ हाथापाई की, जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें सजा देते हुए घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया, लेकिन इस बार घर के मास्टरमाइंड ने ऐसा कुछ किया कि उन्होंने सभी हदें पार कर दीं।
Bigg Boss 11: आकाश को KISS करने के बाद विकास ने की ऐसी हरकत, हो सकते हैं घर से बाहर
'द खबरी' के मुताबिक बिग बॉस के एपिसोड में तीन कंटेस्टेंट विकास, आकाश और अर्शी को कालकोठरी की सजा मिलती है। इस दौरान आकाश लगातार विकास को उकसाते नजर आए और वो विकास को गाना गाकर चिढ़ा रहे हैं। साथ ही कालकोठरी में घुसते ही विकास को गधा कहकर बुलाना शुरू कर देते हैं। आकाश की हरकतों से परेशान होकर विकास जबरन आकाश को किस करते हैं और फिर धक्का देकर बाहर आकाश को नीचे गिरा देते हैं।
Promo for tomorrow@BiggBossNewz pic.twitter.com/lgApBog2Ft
Will Salman Khan THROW vikas out of the house? pic.twitter.com/aapw3Q7u0s
— The Khabri (@BiggBossNewz) December 21, 2017
इससे पहले हिना और विकास की झड़प के बाद हिना खान एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं। विकास के कपड़ों पर कमेंट करने के बाद सभी घरवाले उनके खिलाफ हो गए हैं यहां तक की उनकी प्रियांक से दोस्ती भी टूट चुकी हैं।
टास्क के बाद हिना अपने दोस्तों के सामने विकास के कपड़ों पर ऐसा कमेंट करती हैं जिसकी सभी लोग भड़क जाते हैं। हिना विकास से कहती हैं - 'तुमको देखकर ऐसा लग रहा है कि तुम इंटरव्यू देने जा रहे हो या फिर लड़की देखने आ रही है क्या?' इस बात को पहले तो विकास इग्नोर करते हैं लेकिन हिना के बार बार कहने पर वो भड़क जाते हैं और दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती हैं।