डांसर सपना चौधरी और हितेन तेजवानी के बाद इस बार फिर बिग बॉस के घर से टॉप 3 में शामिल कंटेस्टेंट आउट होने के कगार पर है। कमाल की बात ये है कि शो की टीआरपी बनाने के लिए मास्टरमाइंड के साथ ही मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी है। आगे की स्लाइड में जानिए पूरा मामला...
पढ़ेंः Bigg Boss 11: फिर चौंकाने वाला फैसला, शिल्पा भी पीछे, जानिए अब तक किसे कितने वोट
गौरतलब है कि इस बार बिग बॉस में हिना को छोड़कर सभी घरवाले नॉमिनेट हो गए हैं। शो में इस समय केवल 8 घरवाले बचे हैं। अब तक की वोटिंग के मुताबिक जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं वो बाकी सभी घरवालों के पैरों तले जमीन जरूर खींच सकता हैं। ये कंटेस्टेंट है लव त्यागी, जो सबसे आगे चल रहा है।
इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि अब तक सबसे कम वोट उस कंटेस्टेंट को मिले हैं, जिसे शो का विजेता माना जा रहा था। इनका नाम है विकास गुप्ता, जिसे अभी तक केवल 9.36 फीसदी वोट मिले हैं। लव को 23.42, शिल्पा को 20.79 और प्रियांक शर्मा 17.01 फीसदी वोटों के साथ टॉप 3 पर चल रहे हैं।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: अर्शी का अंडा फोड़ने के लिए हिना ने चली सबसे बड़ी चाल, घर में 'भूचाल'
दूसरी सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि विवादित बातों और किसिंग की मल्लिका अर्शी खान भी पॉपुलैरिटी खो चुकी हैं। उन्हें आकाश, पुनीश से भी कम वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं। एक पोलिंग वेबसाइट के मुताबिक अब तक आकाश को 10.22, पुनीश को 9.67, अर्शी को 9.51 फीसदी वोट मिले हैं।
गौरतलब है कि हिना को छोड़कर बाकी सभी घरवालों ने एक दूसरे के साथ खुले आम नॉमिनेशन पर डिस्कस किया था। जो कि घर के अहम नियम का उल्लंघन था। इस बात पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बिग बॉस ने सभी की जमकर क्लास लगाई थी और हिना को छोड़कर सभी को नॉमिनेट कर दिया था।