बिग बॉस 11 के घर से बाहर हुए प्रियांक शर्मा ने कई खुलासे किए। 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने प्रियांक के बिग बॉस 11 से बाहर निकलने की घोषणा की। बता दें कि इस हफ्ते प्रियांक शर्मा और लव त्यागी का नाम नॉमिनेशन में था।
पढ़ें: 'टाइगर' की नहीं थम रही रफ्तार, नए साल में कमाई होगी 300 करोड़ के पार
घर से बेघर हुए प्रियांक शर्मा ने हिना खान को लेकर एक-एक कर कई खुलासे किए। दरअसल पहले प्रियांक और हिना खान बहुत अच्छे दोस्त थे लेकिन जब प्रियांक और विकास की दोस्ती हो गई तो हिना ने प्रियांक से बात करनी छोड़ दी। हिना ने तो प्रियांक से साफ कह दिया था कि 'तुम अगर विकास से बात करते हो तो मुझसे बात मत करो।' जिसके बाद दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई।
एक इंटरव्यू में प्रियांक शर्मा ने कहा कि 'बिग बॉस के घर से निकलने के बाद मैं अपने अंदर बहुत सकारात्मक बदलाव महसूस कर रहा हूं। मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।' हिना से दोस्ती टूटने के बाद विकास से दोस्ती पर प्रियांक का कहना है कि 'मैंने जो सही था उसका साथ दिया। जहां गलत लगा उसे सबके सामने गलत भी बोला। ऐसा करने से मैंने अपनी दोस्ती नहीं खोई, फिर वो हिना के साथ हो या विकास के साथ।'
जब प्रियांक से पूछा गया कि हिना के ऊपर इल्जाम लग रहे है कि वह स्टेटमेंट बदलती रहती हैं। आपको क्या लगता है तो प्रियांक ने कहा कि 'हां वह भूलती हैं। हिना को भूलने की बीमारी हैं और ये हम सब लोग जानते हैं इसीलिए उनको बादाम दिए जाते है। ऐसा नहीं है कि वह कभी गलत नहीं है। घर में ऐसा कोई भी नहीं है जो कभी गलत नहीं हो। ऐसा होता रहता है और ये जिंदगी और इस खेल का हिस्सा है।'
इससे पहले सलमान खान ने भी हिना खान पर स्टेटमेंट बदलने का आरोप लगाया। दरअसल, हिना खान कटघरे में खड़ी होती हैं, जहां बंदगी कालरा उनसे सवाल पूछती हैं कि वह हर बार अपना स्टेटमेंट क्यों बदलती रहती हैं आपकी किस बात को सही माना जाए, लेकिन हिना खान उस बात से इनकार करने लगती हैं। जिसके बाद सलमान खान कहते हैं कि 'हिना आप हमेशा अपना स्टेटमेंट बदलती रहती हैं।'