{"_id":"5a5c50c34f1c1b8d268b477e","slug":"bigg-boss-11-sapna-chaudhary-s-dance-with-akshay-kumar-and-salman-khan-can-steal-your-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: सपना चौधरी की अदाओं पर लट्टू हुए सलमान-अक्षय, भरी महफिल में बोले ‘मुझसे शादी करोगी’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: सपना चौधरी की अदाओं पर लट्टू हुए सलमान-अक्षय, भरी महफिल में बोले ‘मुझसे शादी करोगी’
Tue, 16 Jan 2018 07:53 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jan 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'भाबी जी घर पर है' शो के जरिए अंगूरी भाभी के नाम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'बिग बॉस का 11वां सीजन जीत लिया है। 40 साल की शिल्पा ने हिना खान को हराकर बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की। ट्रॉफी के साथ ही ईनाम में उन्हें 44 लाख की भारी-भरकम राशि भी मिली। इस इवेंट को ग्रैंड बनाने के लिए सीजन के एक्स कंटेस्टेंट्स भी फिनाले में मौजूद थे। लाखों दिलों की धड़कन, हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी इनमें से एक थीं।
2 of 5
वैसे तो फिनाले को रंगारंग बनाने के लिए घर से बेघर हो चुके सभी प्रतियोगी जैसे अर्शी खान, बंदगी कालरा, लव त्यागी, बेनाफ्शा सूनावाला, आकाश डडलानी, हितेन तेजवानी, ढिंचक पूजा और प्रियांक शर्मा मौजूद थे। मगर जैसे ही सपना चौधरी स्टेज पर पहुंची। उनके आगे सभी की एंट्री और परफॉर्मेंस फीकी पड़ गई। दरअसल, अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'पैडमैन' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। कंटेस्टेंट के बीच बैठी सपना अपने दोनों फेवरटे एक्टर्स को देख इतनी एक्साइट हुई कि दोनों के साथ डांस करने की इच्छा जता डाली।
3 of 5
जिसके बाद अक्षय कुमार और सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के टाइटल सॉन्ग पर सपना के साथ जमकर ठुमके लगाए। सी ग्रीन कलर की साड़ी के साथ गोल्डन एम्ब्रॉयडरी मैचिंग की साड़ी में सजी सपना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हसीन लुक के साथ उनके कातिलाना मूव्स ने दोनों स्टार्स को अपने इशारों पर नचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वैसे जिस तरह से सपना, सलमान और अक्षय के साथ डांस कर रही थी, उनका कॉन्फिडेंस देखते ही बन रहा था। सपना को इससे पहले भी कई बार घर के अंदर जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा चुका है। दिवाली पार्टी हो या फिर रेमो डिसूजा द्वारा दिया गया डांस टास्क, हर जगह सपना ने अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया। आलम यह है कि उनका गाना ‘तेरी आख्या का यो काजल’ देखते ही देखते इतना वायरल हो गया कि हर पार्टी, शादियों में सपना का ये गाना धूम मचाने लगा।
विज्ञापन
5 of 5
सपना के अलावा बंदगी ने पुनीश के साथ 'टिप-टिप बरसा' गाने पर रोमांटिक डांस किया। वहीं, अर्शी ने हितेन तेजवानी के साथ परफॉर्मेंस दी. हिना, लव और प्रियांक ने भी साथ में डांस परफॉर्म कियाष शिल्पा शिंदे के साथ विकास गुप्ता, हिना खान और पुनीश शर्मा फिनाले की जंग में शामिल थे। मगर खिताब 'अंगूरी भाभी' ने ही जीता। वैसे सपना चौधरी का एलिमिनेशन भी फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था। हर बार डेंजर जोन में पहुंचने के बाद भी सपना के फैंस उन्हें एलिमिनेट होने से बचा लेते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।