फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: सपना चौधरी के फैंस के लिए छप्पर फाड़ खुशखबरी, हिना को आएगा पसीना

Fri, 17 Nov 2017 04:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Fri, 17 Nov 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 11 Sapna Chaudhary Gets More Than One Lakh Votes In Sixth Week
Sapna Chaudhary

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' के अब तक के हर एलिमिनेशन में नॉमिनेट होने वाली सपना चौधरी इस बार भी बड़े आराम से बचकर निकल जाएंगी। शुक्रवार शाम तक उन्होंने 1 लाख से ज्यादा वोट अपनी झोली में भर लिए हैं। वहीं हिना खान और बेनाफशा सूनावाला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।



Bigg Boss 11 Sapna Chaudhary Gets More Than One Lakh Votes In Sixth Week
Sapna Chaudhary

जिस तरह हर बार सपना चौधरी के पक्ष में धुंआधार वोटिंग होती है, उस देखकर महसूस होता है कि 'बिग बॉस-11' के मेकर्स जान बूझकर ऐसा खेल खेलते हैं कि वह नॉमिनेट हो जाएं। तभी तो, नॉमिनेशन की प्रक्रिया में पुनीश के सामने बिग बॉस ने ऐसी शर्त रख दी थी जो किसी भी लड़के के लिए नेशनल टेलीविजन पर ऐसा करना बेहद मुश्किल है। बाकी कंटेस्टेंट्स को इसकी तुलना में फोटो और खिलौना बर्बाद करने, गंजा होने ओर कपड़े दान देने जैसे काम दिये गए, पर सपना को बचाने के लिए पुनीश के सामने शर्त रखी कि वे पूरे हफ्ते सपना चौधरी का सलवार कमीज पहनें। जाहिर है पुनीश नमे ऐसा करने से इंकार कर दिया और सपना चौधरी नॉमिनेट हो गईं। लेकिन उनके फैन्स उन्हें निराश होने का एक भी मौका नहीं दे रहे। 

Bigg Boss 11 Sapna Chaudhary Gets More Than One Lakh Votes In Sixth Week
Sapna Chaudhary

सपना चौधरी को मिल रहे इतने सारे वोट्स के पीछे एक वजह यह है कि हरियाणा के कुछ स्थानीय अखबारों में बकायदा उनके फैन्स ने विज्ञापन छपवाकर लोगों से अपील की है कि वह सपना को वोट करें, साथ ही वह प्रक्रिया भी समझाई है कि वह किस तरह वोट कर सकते हैं। इसके अलवा सपना चौधरी के दो-दो बॉलीवुड आइटम नंबर्स- 'लव बाइट' और 'टैटू' रिलीज हुए जिससे उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 11 Sapna Chaudhary Gets More Than One Lakh Votes In Sixth Week
सपना चौधरी

यूट्यूब सेंसेशन हरियाणा की सिंगर और डांसर सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी बेटी की परफॉर्मेंस से काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि वे नहीं चाहती थीं कि बेटी अकेली मुंबई जाए। उन्होंने आज तक सपना को किसी शो में अकेले नहीं जाने दिया, वे हमेशा उनके साथ होती थीं। ऐसा पहली बार हुआ है कि सपना अकेली कहीं गई हैं। नीलम चौधरी ने बताया कि सपना का असली नाम सुष्मिता है, जो उनकी बुआ ने रखा था। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 1994 में फेमिना मिस इंडिया और 1995 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीती थी। फिर वह काफी फेमस हो गई, उनकी इसी लोकप्रियता को देखते हुए सपना की बुआ ने उसका नाम सु​ष्मिता रख दिया, लेकिन स्कूल से पहले माता-पिता ने नाम बदल दिया।


पढ़ें: सपना चौधरी की 'हमशक्ल' से मिलिए, 24 साल की उम्र में 2000 से ज्यादा शो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed