जब से
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी बिग बॉस के घर में गईं हैं, तबसे उनकी हमशक्ल एक के बाद एक बाहर आ रही हैं। इसी कड़ी में एक और नया नाम जुड़ा है 24 साल की इस
डांसर का। फैन फॉलोइंग ऐसी है कि लोग उन्हें बुंदेलखंड की सपना चौधरी कहकर बुलाते हैं।
उत्तरप्रदेश के झांसी कस्बे की रहने वाली इस 24 वर्षीय डांसर का नाम है बेबी इमरान। जानकर हैरानी होगी कि बेबी 12 साल की उम्र में सोनी टीवी पर आने आने डांस शो को जीत चुकी हैं। लोग कहते हैं कि बेबी इमरान डांसिंग में सपना चौधरी को कड़ी टक्कर देती हैं।
24 साल की उम्र में बेबी इमरान 2000 से ज्यादा डांस शो में परफार्म कर चुकी हैं। उनके डांस से प्रभावित होकर सूचना संस्कृति विभाग ने उन्हें चुना और अब वो उन्हें डांस प्रतियोगिया में भेजता है। बेबी डांसर के साथ-साथ एक्ट्रेस भी बनना चाहती हैं।
बेबी इमरान का नाम माता-पिता ने इमरान रखा था लेकिन नाम के कन्फ्यूजन के चलते लोग उन्हें लड़का समझ लेते थे, इसलिए उन्होंने अपने नाम के आगे बेबी लगा लिया। बेबी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही हैं। उनका सपना वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है।