फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: भाग्यशाली कंटेस्टेंट के पिता फूट फूट कर रोए, बोले-बेटा तुम पर गर्व

Sat, 09 Dec 2017 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 luv tyagi father break down tears in the house

बिग बॉस के सीजन 11 का ये सप्ताह सारा इमोशनल ही बात रहा है। घर के सबसे भाग्यशाली कंटेस्टेंट के पिता फूट फूट कर रोए और बोले-बेटा तुम पर गर्व है। बात हो रही है लव त्यागी के पिता की। दरअसल, इस बार लग्जरी बजट के लिए घरवालों को फ्रीज होने का टास्क दिया गया है और सभी के परिवारवाले घर में एंट्री कर रहे हैं।



पढ़ेंः प्रियांक संग सोई और बाहर बताया भाई, दिव्या से ब्रेकअप कैसे हुआ, अब इसकी वजह बताई

bigg boss 11 luv tyagi father break down tears in the house

पहले पुनीश के पिता आए, फिर शिल्पा की मां, प्रियांक की पूर्व प्रेमिका, हिना का प्रेमी, विकास की मां, अर्शी के पिता के बाद घर में लव त्यागी के पिता की एंट्री हुई। लव से मिलने उनके पिता आए। बिग बॉस के घर में लव अपने पापा को देखकर काफी इमोशनल हो गए।

bigg boss 11 luv tyagi father break down tears in the house

लव इस घर के सबसे भाग्यशाली कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें हर बार जीवनदान मिल जाता है और अब उन्हें दर्शक वोटिंग कर बचाने लगे हैं। इस बार तो वे नॉमीनेट भी नहीं हुए। बेटे और बाकी कंटेस्टेंट से मिलने आए लव त्यागी के पापा ने शिल्पा शिंदे को कहा कि वो उनकी फेवरेट हैं। वे अर्शी खान की भी तारीफ करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 luv tyagi father break down tears in the house

जैसे ही लव के पिता ने उन्हें गले लगाया वे फूट-फूट कर रोने लगें। बेटे के बारे में बोलते हुए लव के पापा ने कहा कि तुमने हमारा नाम रोशन किया है और भगवान तुम्हारा भला करें। अच्छा खेल रहे हो और अच्छे से खेलो। तुम्हें डरना नहीं है, वैसे बहुत कमजोर हो गए हो।'' गौरतलब है कि हितेन अपनी पत्नी से दो बात भी न कर पाए।

विज्ञापन
bigg boss 11 luv tyagi father break down tears in the house

कारण, बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह हितेन की पत्नी भी उनसे मिलने घर में पहुंचीं। इस दौरान शो के मेकर्स ने सभी कंटेस्टेंट्स को फ्रीज होने का आदेश दे दिया। गौरी ने कुछ वक्त घर में बिताया, घरवालों से बात की। पर जिस तरह बाकी घरवालों को उनके परिवारवाले से मिलने का मौका दिया गया, हितेन को वह खुशी नसीब ना हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed