फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: हिना को हराकर 'भाबी जी' ऐसे बनेंगी Winner, देखिए शिल्पा शिंदे का अब तक का सफर

Sun, 14 Jan 2018 04:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Jan 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 finale shilpa shinde journey during the show
shilpa shinde

'बिग बॉस 11' के फिनाले में अब कुछ ही घंटे बाकी बचे हैं। सब टीवी पर आने वाले शो 'भाबी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे विनर के तौर पर देखी जा रही हैं। वह लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं, सोशल मीडिया पर भी उनके प्रति रुझान देखने को मिल रहा है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं बिग बॉस 11 में शिल्पा शिंदे के सफर पर।



पढ़ें: सौतन नहीं सहेलियों की तरह मिलीं आमिर की दोनों पत्नियां, जानिए क्यों की मुलाकात

bigg boss 11 finale shilpa shinde journey during the show
Shilpa Shinde

शिल्पा शिंदे ने करीब डेढ़ साल पहले 'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल छोड़ दिया था। उन्होंने शो के मेकर्स पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद निर्माताओं और शिल्पा के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। यही नहीं 'भाबीजी..' शो छोड़ने के बाद उन्हें इंडस्ट्री में कोई काम नहीं मिला जिसकी वजह से उन्हें डेढ़ साल घर बैठना पड़ा। इस बात का जिक्र शिल्पा ने कई बार बिग बॉस के शो में किया है। घर में एंट्री के दौरान उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि पूरा देश जानें कि उनके साथ क्या हुआ और आखिर उन्हें इंडस्ट्री में कोई काम क्यों नहीं मिला।
 




 

bigg boss 11 finale shilpa shinde journey during the show
shilpa shinde, vikas gupta,

सबसे मजेदार वाक्या तो तब हुआ जब बिग बॉस के घर में शिल्पा के साथ ही 'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल के निर्माता विकास गुप्ता भी पहुंचे। जिसके बाद दोनों ही कंटेस्टेंट आश्चर्य में थे कि उन्हें अब तीन महीने तक एक ही घर में रहना पड़ेगा। शो के दौरान विकास गुप्ता ने कहा कि, अगर उन्हें पहले पता होता कि शिल्पा शिंदे भी बिग बॉस में आने वाली हैं तो वह कभी नहीं आते। बिग बॉस के 5वें हफ्ते तक दोनों के बीच कड़वाहट साफ देखी गई। शिल्पा की हरकतों से विकास यहां तक परेशान हो गए कि वह जेल तोड़कर घर से भागने की फिराक में थे। हालांकि बाद में दोनों के रिश्तों में काफी सुधार हुआ। विकास ने अब प्लान किया है कि घर से बाहर निकलने के बाद वह एक वेब सीरीज बनाएंगे, जिसमें शिल्पा शिंदे मुख्य किरदार में होंगी।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 finale shilpa shinde journey during the show
Arshi Khan

बिग बॉस के घर में शिल्पा और अर्शी की जोड़ी खूब जमती दिखीं। अर्शी ने शिल्पा शिंदे को मां का दर्जा दिया और उन्हें 'शिल्मा' कहकर बुलाती थीं। अर्शी और शिल्पा की ये दोस्ती घर के कई कंटेस्टेंट्स को खूब अखरती रही। हिना खान तो एक बार यह भी कहती हुईं पाईं गई कि 'शिल्पा वैसे तो बहुत अच्छी हैं लेकिन वह अर्शी जैसों के संगत में होने की वजह से स्क्रीन पर बुरी दिखती हैं।' ऐसा नहीं है कि शिल्पा और अर्शी के बीच केवल दोस्ती ही रही हो दोनों के बीच टास्क के दौरान झगड़े भी खूब हुए।
 



 

विज्ञापन
bigg boss 11 finale shilpa shinde journey during the show
shilpa shinde, aakash dadlani

शिल्पा को मां का दर्जा देने में सबसे बड़ा आकाश ददलानी का है। बिग बॉस के घर में अपनी ऊटपटांग हरकतों से आकाश ने सबको परेशान कर दिया था, इसके बावजूद शिल्पा ने हमेशा आकाश का सपोर्ट किया। गलत हरकतों पर भी आकाश के सपोर्ट करने की वजह से सलमान ने शिल्पा की क्लास भी लगाई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed