बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी शिवानी दुर्गा फिलहाल हिना खान का सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। शिवानी ने कुछ समय पहले हिना खान के सपोर्ट में ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया था जिसके बाद से ही उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्हें शिल्पा शिंदे के फैंस धमकी दे रहे हैं।
Bigg Boss 11: हिना खान का समर्थन करने पर इस एक्स कंटेस्टेंट पर फूटा गुस्सा, कुत्ते से कर दी तुलना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बिग बॉस 11 में एक कॉमनर के रूप में नजर आ चुकीं शिवानी दुर्गा को शिल्पा शिंदे के फैंस से धमकियां मिल रही हैं। शिवानी को ये धमकियां हिना खान का सपोर्ट करने के कारण दी जा रही हैं। शिवानी शो से जल्द ही बाहर हो गईं थीं। शो से बाहर होने के बाद से ही शिवानी हिना खान का सपोर्ट कर रही हैं। उनका कहना है कि हिना ही सिर्फ इस घर में अच्छा खेल रही हैं और जीत उनकी ही होनी चाहिए। हिना खान के सपोर्ट में उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया था। देखें वीडियो-
Exclusive! Shivani Durga comes in support of Hina khan!
pic.twitter.com/ff8jWDNFfk
साध्वी शिवानी दुर्गा ने हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में इन बातों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो हिना का सपोर्ट इसलिए कर रही हैं क्योंकि वो जानती हैं वो सही है। उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने हिना के सपोर्ट में ट्वीट करना शुरू किया है तब से शिल्पा के फैंस उन्हें धमकी देकर परेशान कर रहे हैं।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: प्रियांक के दूर होते ही दिखा लव का असली रूप, हिना के साथ बिस्तर पर और...
उन्हेंने बताया कि उनके इन बॉक्स में काफी भद्दे कमेंट किए जा रहे हैं। शिल्पा के फैंस उन्हें डरा भी रहे हैं। उन्हें काफी काफी दुख है कि शिल्पा के इस तरह के फैन्स हैं। शिवानी ने कहा कि लोग उनकी तुलना स्वामी ओम से कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वो हिना का समर्थन करना बंद नहीं करेंगी। उन्होंने लोगों को इग्नोर करना शुरू कर दिया है।
उन्होंने ये भी बताया कि जब शिवानी ने कश्मीर और मुस्लिमों की बात की और हिना को सपोर्ट किया तो लोगों ने उन्हें मैसेज में 'पाकिस्तानी कुत्ती' तक लि कर भेजा। शिवानी ने कहा कि वो अंत तक हिना को सपोर्ट करती रहेंगी।