फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 11 से बाहर आकर कितना निखर गई है बिहार की कंटेस्टेंट, प्रियंका-कटरीना फेल

Thu, 21 Dec 2017 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 21 Dec 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
BIGG BOSS 11 EX CONTESTANT OF BIHAR JYOTI KUMARI NEW LOOK GOES VIRAL

बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी बिहार की ज्योति कुमारी घर से बाहर होते ही ग्लैमर क्वीन बन गई हैं। ज्योति कॉमनर कंटेस्टेंट के बनकर घर के अंदर आई थीं। घर में सारे कंटेस्टेंट्स के बीच ज्योति कुमारी उम्र में सबसे छोटी भी थीं। शुरुआत में बिग बॉस के घर में ज्योति को दूसरे घरवालों के साथ रहने में परेशानी हो रही थी। कई कंटेस्टेंट्स के साथ तो उसने जमकर लड़ाई और बहस भी की थी। अब वही ज्योति कुमारी बाहर आते ही बिल्कुल बदल गई है। उसे देख अब आप भी कहने लगेंगे WOW...



पढ़ेंः Bigg Boss 11: हितेन की पत्नी गौरी ने शिल्पा-हिना पर किया बड़ा खुलासा, कौन है ज्यादा खतरनाक

BIGG BOSS 11 EX CONTESTANT OF BIHAR JYOTI KUMARI NEW LOOK GOES VIRAL

ज्योति ने जब घर के अंदर एंट्री ली थी तो वो दिखने में एकदम आम सी लड़की थी लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर जाने के बाद ज्योति का रंग रूप ही बदल गया है। जी हां, ज्योति घर के अंदर जैसे नजर आई थीं, अब घर से बाहर आते ही उन्होंने अपना मेकओवर कर लिया है। इसी के साथ ही ज्योति पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही हैं। 

BIGG BOSS 11 EX CONTESTANT OF BIHAR JYOTI KUMARI NEW LOOK GOES VIRAL

आपको बता दें कि 20 साल की ज्योति बिहार के छोटे से गांव गंगाचल मनकाने की रहने वालीं हैं। बिग बॉस में आने से पहले ज्योति अपने गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। इसे से वो अपना खर्च चलाती थी लेकिन बिग बॉस से बाहर आने के बाद अब ज्योति के नए रूप को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो पहले ऐसी रही होगी।

पढ़ेंः Bigg Boss 11: अभी से जान लें, इन दो कंटेस्टेंट में एक होगा OUT, अब तक कौन किस नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
BIGG BOSS 11 EX CONTESTANT OF BIHAR JYOTI KUMARI NEW LOOK GOES VIRAL

बिग बॉस में जाने से पहले ज्योति की मां ने उनके बारे में बताया था कि ज्योति का स्वभाव ऐसा है कि जहां कुछ गलत हो रहा होगा वो वहां बीच में जाकर बोल देगी। वह खुद भी कहती हैं कि वह एक बहुत मुंहफट लड़की हैं। वहीं ज्योति के पिता ने बताया था कि ज्योति हमेशा ही मुंबई जाना चाहती थी। उसे हीरोइन बनने का बड़ा शौक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed