फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करेंगी Bigg Boss की कंटेंस्टेंट हिना खान, अभी कर रहीं है ये काम

Fri, 02 Feb 2018 06:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 ex contestant hina khan debut in bollywood
Hina Khan

बिग बॉस 11 की फर्स्ट रनर अप रहीं हिना खान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल एक इंटरव्यू में हिना खान ने एक खुलासा किया है। खुलासे में उन्होंने कहा है कि वे अब छोटे नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर काम करेंगी। वे एक फिल्म स्क्रिप्ट भी पढ़ रही हैं....आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा

bigg boss 11 ex contestant hina khan debut in bollywood
Hina Khan

मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 11 में झगड़ालू और अंहकारी कही जाने वालीं हिना खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि छोटे पर्दे पर आठ साल एक ही किरदार को करने के बाद खुद को किसी शो के लिए चेंज कर पाना बहुत ही मुश्क्लि काम होता है। बता दें कि हिना ने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक संस्कारी बहू का किरदार अदा किया था।

bigg boss 11 ex contestant hina khan debut in bollywood
hina khan

इसके साथ वे ये भी सफाई देती नजर आईं कि उन्होंने बिग बॉस में काफी मेहनत की और दर्शकों को उनका काम काफी पसंद आया। यहां तक कि उन्होंने बहुत कॉन्फिडेंटली ये भी कहा कि शो में उनके ड्रेसिंग स्टाइल को भी बहुत पसंद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 ex contestant hina khan debut in bollywood
Hina khan

वहीं, बातों-बातों में हिना ने ये भी कहा कि वे किसी फिल्म की स्क्रिप्ट भी पढ़ रही हैं। इस बात से माना जा रहा है कि हिना जल्द ही किसी फिल्म में नजर आने वाली हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर स्क्रिप्ट अच्छी हुई तो ही वे इस काम में हाथ डालेंगी। 

विज्ञापन
bigg boss 11 ex contestant hina khan debut in bollywood
Hina Khan

बता दें कि हिना खान को बिग बॉस 11 के फाइनल की दहलीज पर पहुंचकर हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि वे घर में बहुत अच्छा खेल खेलकर गई थीं। लेकिन उनके झूठ बोलने के चलते उन्हें शो में बहुत कुछ सुनने को मिला जिसके कारण दर्शकों ने भी उनसे किनारा कर लिया था। आखिर में शिल्पा ने शो में बाजी मार ट्रॉफी को अपने नाम किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed