अर्शी खान बिग बॅास के घर से बाहर हो चुकी हैं। घर में रहते हुए उन्होंने कई कंटेस्टेंट से पंगा लिया, लेकिन घर के बाहर उनके खिलाफ कई मामले में तेजी से आग पकड़ ली, जिसमें सबसे ऊपर है पुणे-गोवा स्कैंडल। दरअसल अर्शी खान का एक वीडियो वायरल हो हुआ जिसमें वो इस गंदे स्कैंडल पर बात करती नजर आ रही है। इस वीडियो में वो खुद बता रही हैं आखिर उस रात हुआ क्या था जब होटल में पुलिस ने छापा मारा था।
BIGG BOSS 11: देखिए अर्शी का पुणे-गोवा सेक्स स्कैंडल, रखी थी ये डिमांड,वायरल VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्शी ने बताया कि अपना काम खत्म करने के बाद वो पुणे सेंट्रल मॉल में शॉपिंग कर रही थी। इसके बाद वो होटल अरोड़ा टॉवर में अपने कमरे में चली जाती हैं। करीब 12.30 बजे उन्हें किसी विपुल नाम के शख्स का फोन आता है।
वो अर्शी से कहता है कि उससे मिलना चाहता है लेकिन अर्शी ने कहा कि रात में वो किसी से भी नहीं मिलती हैं। वो माफी मांग कर फोन रख देता है। फिर रात को अचानक पुणे पुलिस के लोग अर्शी के कमरे में घुस कर कहने लगते कि वो पाकिस्तानी मुस्लिम हैं और यहां रुकी हुई हैं। पुलिस उनसे आईडी प्रूफ मांगती है और नहीं देने पर अरेस्ट करने की बात करने लगे। पुलिस के साथ उस समय विपुल नाम का वो शख्स भी मौजूद था।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे को ये किसका नाम लेकर ब्लैकमेल कर रहे हैं विकास गुप्ता? ये है राज
अर्शी ने बताया कि इसके बाद अचानक ही वो विपुल को मारने लगे। जब उन्होंने पुलिस से पूछा कि क्या हुआ है, आप इसे क्यों मार रहे हैं तो वो लोग बोले कि पुलिस ने होटल में छापा मारा है। फिर अर्शी ने कहा कि जब उनके साथ कमरे में कोई था ही नहीं तो रेड कैसे पड़ सकती है और ये साबित कैसे होगा। तब पुलिस वालों ने कहा कि कुछ भी हो सकता है।