फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के खिलाफ शिकायत करने वाले एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट जुबैर खान गिरफ्तार, जबरन हफ्ता वसूली का आरोप

Sat, 24 Feb 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Feb 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 contestant zubair khan arrested by mumbai crime branch for underworld connection

बिग बॉस सीजन 11 के कंटेस्टेंट रह चुके जुबैर खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। बिग बॉस 11 क घर से पहले ही सप्ताह में बाहर निकाले गए और सलमान खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर चर्चा में आए जुबैर खान को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी जबरन हफ्ता वसूली से जुड़े केस में हुई है।

bigg boss 11 contestant zubair khan arrested by mumbai crime branch for underworld connection

पांच महीने पहले बिग बॉस 11 के शो से बाहर आने के बाद जुबैर ने बिग बॉस के होस्ट और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के खिलाफ मुंबई के एंटॉप हिल और लोनावला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की थी। जुबैर का आरोप था कि शो के होस्ट सलमान खान ने उनके लिए अपशब्द का प्रयोग किया है और इसके अलावा इंडस्ट्री से बाहर निकलवाने के साथ साथ जान से मारने की धमकी भी दी थी। जुबैर ने कलर्स चैनल के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही थी।

bigg boss 11 contestant zubair khan arrested by mumbai crime branch for underworld connection

नवभारतटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों से जानकारी मिली है कि उस समय एक महिला जुबैर खान की मदद के लिए आगे आई थीं लेकिन बाद में जुबैर खान को शक हुआ कि यह महिला चैनल के प्रबंधन के साथ भी जुड़ गई है। आरोप है कि जुबैर ने इस महिला का नंबर अपराध की दुनिया से जुड़े एक शख्स को दिया। इसके बाद उस शख्स ने पाकिस्तान में बैठे उस्मान चौधरी नामक एक व्यक्ति को यह नंबर फॉरवर्ड किया था। उस्मान महिला को 3 नंवबर 2017 से दाऊद, छोटा शकील, फहीम मचमच का नाम लेकर डरा रहा था और उसने एक करोड़ रुपए की मांग भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 contestant zubair khan arrested by mumbai crime branch for underworld connection

रिपोर्ट के अनुसार, उस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने कुछ समय पहले ही आरोपी हरीश यादव, बिलाल शमसी, जगबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ के दो दिन पहले हैदराबाद और सिकंदराबाद से रुहुल इस्लाम, मिर्जा बेग और अबरार चिरागुद्दीन नामक तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन तीन आरोपियों में से एक आरोपी के कॉल डिटेल्स में जुबैर खान का नंबर सामने आया है जिसके बाद जुबैर खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद जुबैर को जिला कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
bigg boss 11 contestant zubair khan arrested by mumbai crime branch for underworld connection

अदालत ने जुबैर को सोमवार तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया है। हालांकि जुबैर के वकील का कहना है कि क्राइम ब्रांच ने सिर्फ शक के आधार पर जुबैर को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि जब जुबैर ने सलमान खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी तो मीडिया के जरिए आरोप लगाया था कि उसे दाऊद के यहां से जान से मारने की धमकी मिल रही है। जुबैर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे सलमान खान, दाऊद इब्राहिम और उसके ससुराल वालों से खतरा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed