फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: हिना खान के दोगलेपन से लव हुए परेशान, अब इस कंटेस्टेंट के साथ मिलकर चलेंगे ये चाल

Sat, 23 Dec 2017 12:49 PM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 23 Dec 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 11 contestant Luv Tyagi upset with Hina Khan behaviour in captaincy task
Hina Khan
बिग बॉस में 13वें हफ्ते की कैप्टन हिना खान बन चुकी हैं। कैप्टेंसी टास्क में उनके साथ प्रियांक शर्मा, लव त्यागी और शिल्पा शिंदे शामिल थे। लेकिन तीनों ने आपसी सहमति से हिना खान को घर का नया कैप्टन चुना। कैप्टेंसी टास्क के दौरान हिना खान ने कुछ ऐसी बात बोल दी कि अब उनके सबसे अजीज दोस्त भी उनका साथ छोड़ सकते हैं। 


पढे़ं- Bigg Boss 11: 'क्राइंग बेबी' के फेवर में उतरीं शो की ये एक्स कंटेस्टेंट, हिना के लिए बढ़ीं मुसीबतें
 
Bigg Boss 11 contestant Luv Tyagi upset with Hina Khan behaviour in captaincy task
Hina Khan
दरअसल, टास्क के दौरान सभी दावेदारों को एक फोटोफ्रेम के अंदर खड़े होना था और दूसरे दावेदार को फ्रेम छोड़कर जाने के लिए मनाना था। वहीं बाकी बचे घरवाले अपने दावेदार को जिताने के लिए कुछ भी कर सकते थे। 

पढे़ं- VIDEO: बिग बॉस से निकलते ही बदले सपना चौधरी के रंग-ढंग, बेनाफ्शा के साथ कर रहीं ये काम
 
Bigg Boss 11 contestant Luv Tyagi upset with Hina Khan behaviour in captaincy task
hina khan
टास्क के दौरान आकाश और पुनीश ने शिल्पा का सपोर्ट करते हुए बाकी सभी दावेदारों के पैरों के नीचे तेल डाला तो वहीं अर्शी ने प्रियांक का सपोर्ट किया और गिरे हुए तेल को साफ किया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कोई दावेदार फ्रेम से नीचे नहीं उतरा तो बिग बॉस ने घरवालों को चुनौती दी और कहा कि 2 घंटे में अगर को ये टास्क नहीं जीतता है तो टास्क रद्द हो जाएगा। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: फिर होने वाला है बड़ा उलटफेर, एक और विनर का दावेदार होगा OUT
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 11 contestant Luv Tyagi upset with Hina Khan behaviour in captaincy task
Luv Tyagi and Priyank
ऐसे में चारों दावेदार खुद को कैप्टन बनाने की बात करने लगे।  सभी घरवालों का ये कहना था कि प्रियांक और शिल्पा कैप्टन नहीं बने हैं इसलिए उन्हें चांस मिलना चाहिए। वहीं हिना का ये कहना था कि ये क्राइटीरिया ठीक नहीं है मैंने दावेदारी जीती है और मैं पीछे नहीं हटूंगी।

पढे़ं- Bigg Boss 11: विकास ने निभाई दोस्ती की सारी कसमें, इस कठिन दौर में किए अपने इस दोस्त के जूते साफ
विज्ञापन
Bigg Boss 11 contestant Luv Tyagi upset with Hina Khan behaviour in captaincy task
Shilpa Shinde
शिल्पा के नाम पर प्रियांक, हिना ने सहमति जताई तो वहीं लव ने प्रियांक को वोट दिया। जिसके बाद हिना ने लव से कहा कि तुम अपना वोट शिल्पा को दो लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद लव ने हिना से कहा कि तुम प्रियांक को दो जिस पर हिना ने अपना जवाब सही से नहीं दिया और कहा कि प्रियांक को और भी मौके मिलेंगे।

पढे़ं- Bigg Boss 11: कैप्टन बनने के बाद सीधे सेमीफाइनल में पहुंच रहा ये कंटेस्टेंट, दंग रह गए घरवाले
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed