{"_id":"60323e028ebc3ee946489c68","slug":"big-boss-dedicated-season-14-to-rakhi-sawant-as-she-admired-as-a-best-entertainer-in-big-boss-season-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़े स्टार्स के बीच राखी सावंत ले उड़ीं बिग बॉस के घर का ये खिताब, ग्रैंड फिनाले से पहले दिखा भावुक लम्हा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बड़े स्टार्स के बीच राखी सावंत ले उड़ीं बिग बॉस के घर का ये खिताब, ग्रैंड फिनाले से पहले दिखा भावुक लम्हा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 21 Feb 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Insatagram- @colorstv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 14 ग्रांड फिनाले अब अंत के नजदीक पहुंच गया है। कुछ ही देर में शो के इस सीजन के विजेता का एलान हो जाएगा। दर्शक भी इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन इससे पहले हुए वीकेंड का वार वाले एपिसोड में काफी कुछ खास देखने को मिला।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Insatagram- @colorstv
एपिसोड में फिलहाल मौजूद शो के सभी 5 कंटेस्टेंट राखी सावंत, रुबीना दिलैक, अली गोनी, राहुल वैद्य और निक्की तंबोली के बिग बॉस के पूरे सफर को दिखाया गया। कैसे इन्होंने घर में प्रवेश किया, कितना उत्साह दिखाया, कैसे झगड़े - लड़ाइयां हुईं और दोस्ताना भी निभाया। ये सबकुछ एक एक प्रतिभागी का वीडियो बनाकर दिखाया गया। इस दौरान सभी अपने अपने सफर को देखकर भावुक हो गए और पुरानी यादें ताजा कर खूब रोए भी।
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Insatagram- @colorstv
इस दौरान एक कंटेस्टेंट की बिग बॉस ने जमकर तारीफ की। तारीफ ही नहीं बल्कि यह तक कह डाला कि उसने बिग बॉस की पहचान बनाई है। वो प्रतिभागी कोई और नहीं बल्कि राखी सावंत हैं। बिग बॉस ने उनकी क्वालिटी के बारे में कहा कि राखी ही असली इंटरटेनमेंट हैं। बाकी सब तो उनकी कॉपी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Insatagram- @colorstv
बिग बॉस ने कहा कि बिग बॉस की पहचान जिसने बनाई है वो शख्स हैं राखी सावंत। राखी ने सीजन 1 के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इतना सब सुनकर सबको हंसाने वाली राखी की आंखे भर आईं। उन्होंने जब वीडियो के जरिए दिखाए गए अपने सफर को याद किया तो वह खूब रोईं। इसके बाद उन्होंने धन्यवाद करते हुए कहा कि कोटि कोटि प्रणाम बिग बॉस।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Insatagram- @colorstv
बता दें कि उस वीडियो में राखी के सफर की तमाम झलकियां दिखाई गई थीं। राखी का झगड़ा, उनकी गालियां, बोलने का निराला अंदाज, उनका दर्द और आंसू सभी थे। बिग बॉस ने जिक्र करते हुए कहा था कि दर्शक राखी के साथ जुड़े रहे वे उनके साथ हंसे भी, लड़ाइयों के मजे भी लिए और रोए भी। कहा कि वे अपना दर्द छिपाकर लोगों को इंटरटेन करती रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।