फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े स्टार्स के बीच राखी सावंत ले उड़ीं बिग बॉस के घर का ये खिताब, ग्रैंड फिनाले से पहले दिखा भावुक लम्हा

Sun, 21 Feb 2021 04:55 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 21 Feb 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss dedicates season 14 to Rakhi Sawant; says 'The show will be known because of you'
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @colorstv

बिग बॉस 14 ग्रांड फिनाले अब अंत के नजदीक पहुंच गया है। कुछ ही देर में शो के इस सीजन के विजेता का एलान हो जाएगा। दर्शक भी इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन इससे पहले हुए वीकेंड का वार वाले एपिसोड में काफी कुछ खास देखने को मिला।

Bigg Boss dedicates season 14 to Rakhi Sawant; says 'The show will be known because of you'
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @colorstv

एपिसोड में फिलहाल मौजूद शो के सभी 5 कंटेस्टेंट राखी सावंत, रुबीना दिलैक, अली गोनी, राहुल वैद्य और निक्की तंबोली के बिग बॉस के पूरे सफर को दिखाया गया। कैसे इन्होंने घर में प्रवेश किया, कितना उत्साह दिखाया, कैसे झगड़े - लड़ाइयां हुईं और दोस्ताना भी निभाया। ये सबकुछ एक एक प्रतिभागी का वीडियो बनाकर दिखाया गया। इस दौरान सभी अपने अपने सफर को देखकर भावुक हो गए और पुरानी यादें ताजा कर खूब रोए भी।

Bigg Boss dedicates season 14 to Rakhi Sawant; says 'The show will be known because of you'
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @colorstv

इस दौरान एक कंटेस्टेंट की बिग बॉस ने जमकर तारीफ की। तारीफ ही नहीं बल्कि यह तक कह डाला कि उसने बिग बॉस की पहचान बनाई है। वो प्रतिभागी कोई और नहीं बल्कि राखी सावंत हैं। बिग बॉस ने उनकी क्वालिटी के बारे में कहा कि राखी ही असली इंटरटेनमेंट हैं। बाकी सब तो उनकी कॉपी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss dedicates season 14 to Rakhi Sawant; says 'The show will be known because of you'
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @colorstv

बिग बॉस ने कहा कि बिग बॉस की पहचान जिसने बनाई है वो शख्स हैं राखी सावंत। राखी ने सीजन 1 के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इतना सब सुनकर सबको हंसाने वाली राखी की आंखे भर आईं। उन्होंने जब वीडियो के जरिए दिखाए गए अपने सफर को याद किया तो वह खूब रोईं। इसके बाद उन्होंने धन्यवाद करते हुए कहा कि कोटि कोटि प्रणाम बिग बॉस।

विज्ञापन
Bigg Boss dedicates season 14 to Rakhi Sawant; says 'The show will be known because of you'
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @colorstv

बता दें कि उस वीडियो में राखी के सफर की तमाम झलकियां दिखाई गई थीं। राखी का झगड़ा, उनकी गालियां, बोलने का निराला अंदाज, उनका दर्द और आंसू सभी थे। बिग बॉस ने जिक्र करते हुए कहा था कि दर्शक राखी के साथ जुड़े रहे वे उनके साथ हंसे भी, लड़ाइयों के मजे भी लिए और रोए भी। कहा कि वे अपना दर्द छिपाकर लोगों को इंटरटेन करती रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed